Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रात को वो अपने घर की पहली मंजिल पर काम कर रहा था। अचानक उसने मां को फोन लगाकर खुदकुशी के बारे में बताया


इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 35 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उसने मां को फोन कर कहा कि मां ऊपर आ जाओ, मैंने जहर खा लिया है। वह अमेरिकी आईटी कंपनी में नौकरी करता था। घर से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा कि मौत का जिम्मेदार वह खुद है। परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।


पुलिस के अनुसार घटना नीलकंठ कॉलोनी स्थित राधानगर में गुरुवार रात करीब 9.30 बजे की है। सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय अभिषेक पिता आनंदीलाल जैन को जहरीला पदार्थ खाने पर गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल भर्ती किया गया है। मामा राजेश जैन के अनुसार अभिषेक अमेरिकी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसकी चार बहनें हैं। इनमें से दो इंजीनियर हैं। पिता अकाउंटेंट हैं। घर में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं थी। रात को अभिषेक प्रथम मंजिल स्थित कक्ष में काम कर रहा था। तभी उसने जहर खा लिया और मां को कॉल कर बताया कि मां ऊपर आ जाओ मैंने जहर खा लिया है। यह कहते हुए वह खुद नीचे आ गया। उसकी बहन व अन्य परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। करीब 2 घंटे बाद डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दियाराजेश के अनुसार कम्प्यूटर के समीप एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत का जिम्मेदार वह खुद है। घर के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं किया जाए। परिजन ने भी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह तो शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल वाला कमरा सील कर दिया है। मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ