Header Ads Widget

Responsive Advertisement

PM Modi कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ, 3 से 8 दिसबंर तक होगा आयोजन


गीता की जन्मस्थली पर दिसंबर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। 2019 के महोत्सव के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा गया है।


हालांकि अधिकारियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल कार्यालय की ओर से ही विधिवत निमंत्रण भेजने की बात कही है।


यह है आयोजन की रूपरेखा


इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ तीन से आठ दिसंबर तक होगा, जबकि 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक ब्रह्मासरोवर के तट पर क्राफ्ट मेला लगाया जाएगा। इसी महोत्सव को खास बनाने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अधिकारी कई माह से तैयारियों में जुटे हैं। करीब डेढ़ माह पहले ही महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संस्थाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता करवाने के लिए बैठक बुलाई गई है


कुरुक्षेत्र से है लगाव


PM मोदी को भी धर्मनगरी से अच्छा खासा लगाव है। नौवें दशक में हरियाणा के प्रभारी रहते हुए वह कई बार कुरुक्षेत्र आते रहे हैंइसके बाद भी चुनावों में और अन्य कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र पहुंचते रहे हैं। उन्होंने ही कुरुक्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए श्रीकृष्णा सर्किट में भी शामिल करवाया था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ