Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर की आरती खकाल ने चीन के शहर चेंगडू में विश्व पुलिस और फॉयर खेल में स्‍‍वर्णिम सफलता अर्जित की


इंदौर। जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाने की तैयारियों में जुटा था, तब इंदौर की बेटी आरती खकाल देश की शान की खातिर चीन में लड़ रही थी। यह मुकाबला अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों में ताइक्वांडो का था। इस स्पर्धा में दुनियाभर के खिलाड़ियों की चुनौती से पार पाते हुए आरती ने स्वर्ण पदक हासिल किया।


विश्वामित्र अवॉर्डी कोच वीरेंद्र पंवार ने बताया कि चीन के शहर चेंगडू में विश्व पुलिस और फॉयर खेल आयोजित हुए। इसमें दुनियाभर के सुरक्षाकर्मियों ने चुनौती पेश की।


इंदौर के नेहरू नगर में रहने वाली आरती ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं के 65 किग्रा वजन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दियागरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली आरती के पिता संजय लोडिंग रिक्शा चलाते हैं जबकि मां मंगला घरों में काम करती हैं। खेल के जरिए विक्रम अवॉर्ड मिलने के बाद आरती का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) में हुआ और वे भोपाल में पदस्थ हैं। इसके पहले भी आरती कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ