Header Ads Widget

Responsive Advertisement

CBSE CTET Dec 2019: ctet.nic.in पर आज से भरे जा सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स


CTET December 2019 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज यानी 19 अगस्त, 2019 से शुरू होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 8 दिसंबर, 2019 को परीक्षा आयोजित करेगा। CTET परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध होंगे जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है


 


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2019 है। 23 सितंबर, 2019 को दोपहर 3:30 बजे तक शुल्क भुगतान किया जा सकता है। परीक्षा 110 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इंफॉर्मेशन ब्रोशर आज CTET वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले ब्रोशर देखना चाहिए


वे सीटीईटी दिसंबर 2019 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।


CTET December 2019: ऐसे करें आवेदन


 CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं


- होमपेज पर उपलब्ध CTET December 2019 लिंक पर क्लिक करें


लिंक आपको एक नए पेज पर ले जाएगा। CTET 2019 के लिए आवेदन करने के लिए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें


- एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक जानकारी एंटर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें


आगे के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें


उम्मीदवारों को भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति प्रिंट करनी होगी। सेंट्रल एलिजिबिलिटी टेस्ट या CTET CBSE द्वारा आयोजित किया जाता है। RTE अधिनियम के अनुसार कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षण कार्य के लिए TET सर्टिफिकेशन आवश्यक है। केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में शामिल होना चाहिए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ