Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उज्जैन में CM डॉ. मोहन यादव ने झंडावंदन किया:सीएम बोले- हर साल लगेगा रामायण मेला; महाकाल की नगरी में लगेगा व्यापार मेला

 

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडावंदन किया। ये पहला मौका है जब उज्जैन में किसी सीएम ने झंडावंदन किया। बाबा महाकाल का तीन रंगों से श्रृंगार कर भस्म आरती की गई। सीएम ने कहा- एमपी में हर साल रामायण मेला लगेगा। उज्जैन में व्यापार मेला लगाया जाएगा।

प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वाजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र भी किया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में झंडावंदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में तिरंगा फहराया। नर्मदापुरम में परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और रतलाम में मंत्री चेतन्य कश्यप ने झंडावंदन किया। सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने गृह जिलों के मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ