Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में 56दुकान से राजवाड़ा तक चंद्रयान-3 की धूम:लैंड होते ही ढोल-ढमाकों के साथ नाचे, जश्न मनाया, लड्‌डू बांटे

इंदौर में इंदौर में 56 दुकान से राजवाड़ा तक बुधवार की शाम चंद्रयान-3 की धूम रही। यहां चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हुए। लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया। लैंडिंग होते ही यहां पर ढोल ढमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरु हो गए।

चांद पर पहुंच रखने वाले देशों में अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन का नाम लिया जाता था लेकिन बुधवार शाम को भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा है। इतिहास में चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है।

ग्लोबल बिज़नेस फेडरेशन की अगुवाई में बुधवार को यूएई में भारतीयों ने चंन्द्रयान का लाइव प्रसारण देखा और जश्न मनाते हुए बधाईयां दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं ज्योतिषी डॉ. साहित्य चतुर्वेदी ने कहा कि चंन्द्रमा की सतह पर पहली बार पहुँचकर भारत ने विश्व गुरू की प्रतिष्ठा पुनः स्थापित की है। चेयरमैन चंन्द्र शेखर भाटिया ने भारतीय विज्ञानिकों की सराहना की है। इंडिया क्लब के सांस्कृतिक डायरेक्टर नवीन शर्मा ने समस्त प्रवासी भारतीयों को इस उपलब्धि की बधाई दी। भारत उत्सव के संयोजक डॉ. विकास भार्गव ने कहा कि आज हर घर में और हर हृदय में भारत के के लिए सम्मान जाग्रत हुआ है।

50 साइंटिस्ट की रात आंखों में कटी, कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का माहौल

ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे।

सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं। कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। ISRO वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित ​​​​ISRO टेलिमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) और ब्यालालू गांव स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के जर्मनी स्थित स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डेटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं।

बड़े स्कीन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखते विधायक आकाश विजयवर्गीय व कार्यकर्ता।
बड़े स्कीन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखते विधायक आकाश विजयवर्गीय व कार्यकर्ता।

टीकायान को दिखाई हरी झण्डी

इंदौर में 56 दुकान, राजबाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। चंद्रयान की उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इंदौर की धरती पर चंद्रयान की तर्ज पर इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल पर बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित करने और उनके जीवन को बचाने के लिये टीकायान बनाया गया है।

इस टीकायान का शुभारंभ आज यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, संभागायुक्त मालसिंह ने किया। इस टीकायान को हरी झण्डी दिखाकर अपने भ्रमण के लिए रवाना किया गया है।

टीकायान रथ रवाना।
टीकायान रथ रवाना।

यह टीकायान बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए बनाया गया है। बताया गया कि यह टीकायान जिला स्वास्थ्‍य समिति एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से तैयार हुआ है। इस टीकायान में स्वास्थ्य विभाग का अमला तैनात रहेगा। यह टीकायान जिले का लगातार भ्रमण करेगा। बस्तियों, कॉलोनियों, निर्माण स्थलों, गांवों आदि स्थानों पर पहुंचकर शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करेगा। इस टीकायान को आकर्षक रूप से सज्जित किया गया है। यह जिस भी क्षेत्र में पहुंचेगा वहां अपनी सुमधुर धुन में तैयार गीतों के माध्यम से अपने आने का संदेश देगा। इस यान के माध्यम से टीकाकरण के संबंध में जागरूकता भी लायी जायेगी। रथ में आकर्षक खिलौने, बिस्किट, चॉकलेट, गुब्बारे आदि रखे गये हैं। इस यान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण भी किया जाएगा।

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय पर मना उत्सव
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यालय पर मना उत्सव
शहर के एक होटल मे आयोजित कार्यक्रम मे चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर देश भक्ति गानो पर लोग नाचने लगे
शहर के एक होटल मे आयोजित कार्यक्रम मे चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर देश भक्ति गानो पर लोग नाचने लगे
माय एफएम के द्वारा सी 21 मॉल में चंद्रयान-3 की प्रतिकृति लगाई गई है। उसे देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे और सेल्फी खिंचवा रहे।
माय एफएम के द्वारा सी 21 मॉल में चंद्रयान-3 की प्रतिकृति लगाई गई है। उसे देखने के लिए लोग उत्साहित दिखे और सेल्फी खिंचवा रहे।
छप्पन दुकान मे लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया
छप्पन दुकान मे लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया
राजवाड़ा मे भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया
राजवाड़ा मे भी लोगों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ