Header Ads Widget

Responsive Advertisement

1 जून का राशिफल:सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

1 जून, गुरुवार को मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद है। बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकते हैं। सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस में निवेश के लिए कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं।

बिजनेस के लिए वृष राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। आर्थिक परेशानी हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोग भी संभलकर रहें। बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें, आपका कार्य बन सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को पिता की मदद से सुलझाएं।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी मनो स्थिति पर काबू रखें। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी जाते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। अगर भूमि अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कर्ज ना लें।
व्यवसाय- बिजनेस में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। पूरी तरह कोशिश करते रहें। मीडिया से जुड़े लोगों को नई जानकारियां मिल सकती हैं।नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा। नया काम शुरू करने की योजना भी बनेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था से संबंधित किसी भी कार्य करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान मौसम में अपने खान-पान के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- आज मिला-जुला दिन रहेगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से सुकून और प्रसन्नता मिलेगी। अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से कोई समस्या भी दूर हो सकती हैं।
नेगेटिव- लापरवाही और लेटलतीफी के कारण महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में कहीं ना कहीं कुछ अशांति सी महसूस होगी। अनावश्यक खर्चे रहेंगे। भाइयों के साथ संबंधों में मजबूती बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। टुकड़ों में पैसा मिलने से आर्थिक दिक्कत हो सकती है। कामकाज की छोटी से छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से मूल्यांकन करें। नौकरी मे सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे।
लव- परिवार में खुशी भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय ना देने की वजह से कुछ खटास आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन परेशान करेंगे। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक इलाज सबसे उत्तम है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मिथुन - पॉजिटिव- दैनिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। युवा वर्ग के अपने भविष्य को लेकर सजग रहें, आपका कोई सपना साकार होने वाला है। किसी समारोह आदि में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ किसी व्यक्तिगत बात को लेकर संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। कुछ सभी बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकाले। अनुभवी लोगों की सलाह को आत्मसात करना फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में अचानक फायदा मिल सकता है। किसी के साथ बिजनेस में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। सरकारी नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा काम की वजह से परेशान हो सकते हैं। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी की सलाह से आपको कोई समस्या सुलझाने में अवश्य ही उचित समाधान मिलेगा। तथा आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य- गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी। इसका मुख्य कारण लापरवाही ही है। हल्का तथा सुपाच्य खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- आज कोई मनोवांछित कार्य पूरा होने की संभावना है। समाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान रहेगा और पहचान भी बढ़ेगी। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे और उन पर नियंत्रण रखना भी एक चुनौती होगा। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। विद्यार्थी अपने प्रतियोगिता संबंधी तैयारी में और अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में नए मौके मिलेंगे, लेकिन अपने लक्ष्य हासिल करने में बहुत मेहनत की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में खास डील हो सकती है। बिजनेस बढ़ाने वाली योजनाएं स्थगित रखें।
लव- पति-पत्नी को साथ साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। इसका मुख्य इलाज एक्सरसाइज, वॉक करना इत्यादि ही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह - पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए कोई खास परिस्थिति बना रहा है। इसलिए मीडिया तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। घर के वरिष्ठ लोगों का सानिध्य और आशीर्वाद बना रहेगा। आप अपने आपको मानसिक रूप से बहुत अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी कार्य को आगे के लिए टालना आपके नुकसान का कारण बन सकता है। अपने गुस्से व उत्तेजित स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य और शांति से कई समस्याएं सुलझ जाती हैं। भाइयों के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारने का उचित समय है, इसलिए प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे है, तो समय अनुकूल है। नौकरी में अभी जैसी परिस्थितियां चल रही है, उन्हें स्वीकार करें। क्योंकि अभी किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है।
लव- पति-पत्नी में आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। नजदीकी मित्र अथवा प्रियजन के साथ आनंद के क्षण बिताने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कामों की रूपरेखा बना लें। इससे व्यवस्था अच्छी रहेगी। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी और बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। आपका अधिकारपूर्ण भाषा का प्रयोग दूसरों को प्रभावित करेगा।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ मामूली से बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है इसलिए सतर्क रहें और अपनी वाणी में भी मधुरता बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की अपेक्षा फालतू गतिविधियों पर अधिक ध्यान देंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की वजह से तनाव की स्थिति रहेगी, लेकिन सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सपोर्ट मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम तय समय पर निपटाने की कोशिश करें।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण सुखद संबंध रहेंगे। तथा घर में भी सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- चोट आदि लगने जैसी स्थिति लग रही है। वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

तुला - पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। मन माफिक तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। संतान की विदेश जाने संबंधी कार्यवाही शुरू हो जाएगी। कुछ नजदीकी अथवा दूरदराज के यात्राएं होने के योग भी बन रहे है। संबंधियों से सुखद मुलाकात होगी।
नेगेटिव- छोटी-छोटी बातों पर आक्रोश आना उचित नहीं है। अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में कोई सरकारी कार्य आज निर्विघ्न पूरा हो जाएगा। आपके अन्य काम भी सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। युवाओं की प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल मिलाप प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यायाम, योगा आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक - पॉजिटिव- दिनचर्या व्यस्तता पूर्ण रहेगी। लेकिन मन मुताबिक परिणाम मिलने से खुशी भी मिलेगी। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित कोई काम बन सकता है। आय और व्यय में समानता रहेगी।
नेगेटिव- स्वभाव में सहजता बनाए रखें।छोटी सी छोटी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बनेगी। इसलिए व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दे। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो किसी अच्छे डीलर से बातचीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों न उलझें।
लव- अपने दांपत्य संबंधों के बीच किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

धनु - पॉजिटिव- आज का दिन मनोनुकूल परिणाम देने वाला है। सोची हुई योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। खुद को भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और आशीर्वाद से आपकी योजनाओं को बल मिलेगा।
नेगेटिव- अपनी ईगो और गुस्से जैसी कमियों पर काबू पाए। हिसाब-किताब के मामले में कुछ गलतियां हो सकती हैं। युवा वर्ग अपने किसी काम में विघ्न आ जाने से निराश हो सकते हैं। लेकिन हिम्मत हारने की वजह पुनः प्रयास करें, दुबारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में साझेदारी संबंधी गतिविधियों को लेकर कुछ अनबन हो सकती है। काम की अधिकता की वजह से खुद पर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। धन संबंधी मामलों में किसी के साथ समझौता ना करें। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मकर - पॉजिटिव- समय अनुकूल है। लाभ के अवसर तलाशने पर आपको कामयाबी मिलेगी। धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। कहीं से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है, इसलिए उसके लिए प्रयासरत रहें। प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी संबंधी अथवा पड़ोसी से कोई वाद-विवाद होता है, तो आपको इससे बचना होगा। लापरवाही की वजह से कुछ लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजो तथा दस्तावेजों की संभाल स्वयं करें, दूसरों पर निर्भर ना रहे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर समय ठीक नहीं है। व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उस पर एक बार दोबारा विचार करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का कार्यभार हल्का होने से सुकून तथा राहत मिलेगी।
लव- पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की बदनामी मिलने की आशंका है। इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- तनाव और अवसाद जैसी स्थिति आपके मनोबल को कमजोर कर सकती हैं। इसका उचित इलाज योगा और मेडिटेशन है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ - पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में समय अनुसार परिवर्तन लाने से व्यवस्था बेहतर होगी। काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य किसी शुभचिंतक की मदद से हल हो जाएगा। इससे आप को सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होगी।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। अपनी ऊर्जा और लगन में कमी ना आने दे। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें, अन्यथा वापसी संभव नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना लाभदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से परेशानी रहेगी। लेकिन प्रमोशन संबंधित समाचार भी मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में स्थायित्व बनाए रखने के लिए कुछ समय एक दूसरे के लिए निकालना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

मीन - पॉजिटिव- राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। तकाजा करने पर फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सुकून और शांति मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रस्तुत ना करें वरना विघ्न बाधाएं आ सकती हैं। अपनी कमियों को पहचाने और सुधार लाने का प्रयास करें। उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने मित्रों तथा संबंधियों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी किसी लेनदेन करते समय किसी भी तरह की उधारी ना करें। आपकी किसी लापरवाही की वजह से कार्यक्षेत्र में कोई कार्य बिगड़ सकता है। लेकिन धैर्य बनाकर रखें, जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी।
लव- घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से उदासी जैसा माहौल रह सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलने से खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले। व्यायाम जरूर अपनी दिनचर्या में शामिल रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ