Header Ads Widget

Responsive Advertisement

27 अप्रैल का राशिफल:कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को और तुला राशि के बिजनेस करने वालों को तरक्की मिलने के योग हैं

27 अप्रैल, गुरुवार के सितारे धृति, सिद्धि और शुभ नाम के योग बन रहा हैं। जिससे आज मेष राशि वालों की नौकरी में पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। वृष राशि वालों के बिजनेस और आर्थिक मामलों में सुधार होने के योग हैं। मिथुन राशि के लोगों को प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में फायदा हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है।

कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अच्छा अनुभव मिलेगा। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। तुला राशि वालों के बिजनेस में उन्नति होगी। कोई सरकारी काम भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि वालों के बिजनेस के फैसले गड़बड़ा सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों के निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। कारोबार में भी रुकावटें आ सकती हैं। धनु राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में परेशानियां रहेंगी। इनके अलावा मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों का साथ न छोड़ें। उनके मार्गदर्शन में आपको कई अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। दिल की बजाए दिमाग से फैसले लें। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- परेशानियां बनी रहेंगी, हालांकि आप समझदारी से समस्याएं सुलझा लेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मांगने में संकोच न करें। कोई भी काम गुस्से के बजाय शांति से निपटाएं।
व्यवसाय- आपकी मेहनत और समझदारी से बिजनेस का कोई काम पूरा होगा। बिजनेस में कॉन्टैक्ट्स बढ़ेंगे। नौकरी में पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
लव- पति-पत्नी में अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और मौजमस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण गले से जुड़े किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष - पॉजिटिव- आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आपके काम ठीक तरह से पूरे होते जाएंगे। राजनीतिक इंसान की मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स और युवाओं को ऑनलाइन कॉम्पिटीशन में सफलता मिलने के योग हैं।
नेगेटिव- जल्दबाजी और ओवरकॉन्फिडेंस में काम न करें। जरूरी काम दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। दोपहर बाद परिस्थितियां ठीक नहीं रहेंगी। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर समय खराब न करें।
व्यवसाय- बिजनेस के मामलों में सुधार होगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ऑफिस में साथियों से तालमेल रखना जरूरी है।
लव- परिवार वालों के आपसी तालमेल से व्यवस्था अच्छी रहेगी। लव लाइफ में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- तनाव और चिंता से बचने की कोशिश करें। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन - पॉजिटिव- आज निजी या परिवार की किसी परेशानी से राहत मिल सकती है। अपने रूटीन में बदलाव करेंगे। आपका सकारात्मक व्यवहार दूसरों पर प्रभाव डालेगा। यात्रा का प्लान बन सकता है।
नेगेटिव- विवादित मामलों को सुलझाने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बेहतर होगा किसी अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन लें। निजी कामों में रुकावट आने से उदास हो सकते हैं। घबराने की बजाय फिर से कोशिश करें।
व्यवसाय- किसी भी निवेश से पहले उसके बारे में अच्छे से विचार कर लें। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए और मेहनत की जरूरत है।
लव- घर और बिजनेस, दोनों जगह तालमेल बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। लव पार्टनर का अपमान न करें।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। काम ज्यादा होने से थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- घर की मरम्मत और सजावट में खर्चा ज्यादा हो सकता है। साथ ही आपकी इनकम का रास्ता भी खुलेगा। बुजुर्गों का अनुशासन घर में रहेगा। मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव- विवादित स्थिति बनने पर तुरंत सुलझाने की कोशिश करें। पुलिस की कार्यवाही होने की आशंका है। पैतृक मामला चल रहा है तो बहुत सावधानी से निपटाएं। स्टूडेंट्स पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में संबंधों को और मजबूत बनाने की कोशिश करें। ये संबंध आने वाले दिनों में फायदेमंद रहेंगे। कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। नौकरी में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर होगा।
लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। परिवार में आपका ज्यादा दखल और रोक-टोक सदस्यों को नाराज कर सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक-ठाक रहेगी। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें न ही किसी तरह का रिस्क लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह - पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों से मुलाकात होगी। कोई खास मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। बदलाव की योजना बनी हुई है तो उस पर काम करने का मन बना सकते हैं।
नेगेटिव- खास कार्य में रुकावट आने से दोस्तों पर शक हो सकता है, लेकिन ये सिर्फ आपका वहम होगा। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें।
व्यवसाय- बिजनेस के फैसले गड़बड़ा सकते हैं। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीको पर फिर से विचार करें। इस समय मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिलने की स्थिति बन सकती है। आज की मेहनत का अच्छा नतीजा आने वाले दिनों में मिल सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में एक दूसरे का सम्मान करें। थोड़ा समय मनोरंजन में भी बीताएं।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी स्थिति बन सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या - पॉजिटिव- अनुकूल स्थिति बन रही है। काफी समय से जिस लक्ष्य को पाने की कोशिश में थे आज उसे हासिल कर पाएंगे। ज्यादातर काम समय पर ठीकठाक तौर से होने से अपने काम पर गर्व महसूस करेंगे। धार्मिक कामों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई मुश्किल आ सकती है, लेकिन आपको मेहनत से सफलता मिल पाएगी। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने फैसलों को सबसे ऊपर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस करने वाले प्रभावशाली लोगों के जरीये आपको नई जानकारियां मिलेंगी। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में विशेष फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अपने काम सावधानी और ईमानदारी से करें।
लव- घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। जिससे आप खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- काम के बोझ का नेगेटिव असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। थकान, बदन दर्द की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला - पॉजिटिव- बदलाव का समय है। किसी योजना पर काम होगा। आप किसी भी परिस्थिति में अपना काम पूरा करवा लेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। कार्यक्षमता बेहतर बनाने की जरूरत है। उच्च शिक्षा के लिए कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पार्टनरशिप में अच्छा तालमेल रखने की जरूरत है। बिजनेस में नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे आपकी उन्नति होगी। कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है।
लव- घर में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन होगा। दिल के मामले में धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। सिर या पेट दर्द हो सकता है। गैस्ट्रीक परेशानी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक - पॉजिटिव- समय के मुताबिक रूटीन में भी बदलाव करें। अपने काम करने के तरीको और पर्सनैलिटी को सुधारने में सफलता मिलेगी। युवाओं के करियर में समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
नेगेटिव- आंख बंदकर किसी पर भी भरोसा न करें। कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इससे आपके महत्वपूर्ण कामों में रुकावटे आ सकती हैं।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावटें रहेंगी। कहीं निवेश करना ठीक नहीं है। सावधानी और मेहनत से जरूरत के मुताबिक काम होते जाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है।
लव- बाहरी लोगों की दखलंदाजी से घर की शांति प्रभावित हो सकती है। युवा लोग प्रेम प्रसंग में समय खराब न करें। करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खानपान में लापरवाही से गैस और एसिडिटी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

धनु - पॉजिटिव- कोई भी समस्या आने पर घबराएं नहीं, बल्कि उनका रास्ता ढूंढने की कोशिश करें। इससे आपको प्रतिभा निखारने का मौका और खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- गलत आदतों और गलत संगति से दूर रहें। इनका असर आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ सकता है। किसी भी तरह की दिक्कत आने से अपने किसी खास दोस्त की सलाह जरूर लें। लेनदेन में सावधानी रखें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में परेशानियां रहेंगी, संयम रखें। समय के मुताबिक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। बिजनेस के कामों में गति धीमी रहेगी। इस समय मौजूदा स्थिति पर ही ध्यान दें।
लव- नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आगमन होगा। जिससे दिल खुश रहेगा। परिवार के लोग इंजॉय करेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। मौसम के बदलाव से सिरदर्द हो सकता है। चिंता की कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मकर - पॉजिटिव- किसी खास काम को लेकर बनाई गई योजनाएं पर आज काम हो सकता है, हालांकि थोड़ी मुश्किलें भी आएंगी। उनके समाधान भी मिल जाएंगे। आपका सकारात्मक नजरिया आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा।
नेगेटिव- चिंताजनक स्थिति बनने पर घबराए नहीं, बल्कि समाधान ढूंढे। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याओं को खुद सुलझाने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर और ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस की किसी योजना में निवेश करने का विचार है, तो इस काम को गंभीरता से अंजाम दें। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा।
लव- परिवार वालों के बीच तालमेल रहने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी रखें। मानहानि हो सकती है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम में लापरवाही बिल्कुल न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ - पॉजिटिव- घर या कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी प्लानिंग चल रही है, तो सोच-समझकर फैसले लें। आर्थिक मामलों में की गई कोशिशों में भी सफलता मिल सकती है। आध्यात्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- घर के बड़े, जिममेदार लोगों की सेहत और मान-सम्मान का ध्यान रखें। उनके मार्गदर्शन और सुझावों पर काम करें। पैसा उधार देते समय सावधान रहें, क्योंकि वापसी मुश्किल है। समय का सही इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- कारोबार में प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। इनकम सामान्य रहेगी। मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं हल हो सकती है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर आपस में तनातनी रह सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका के भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- सेहत में लापरवाही न करें। बुरी आदतों और नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

मीन - पॉजिटिव- आप अपने आसपास की परिस्थितियों में बदलाव महसूस करेंगे। इसका पॉजिटिव असर परिवार और आप पर पड़ेगा। नई योजनाएं बनेंगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोग अपनी गतिविधियां बढ़ा दें।
नेगेटिव- असमंजस जैसी स्थिति बनने पर बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह लेना जरूरी है। फालतू बातें और गतिविधियों में समय बरबाद न होने दें। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने के बजाय समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना उचित नहीं है। पूरी जानकारी हासिल करें। फिर काम करें। ये समय रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने और संपर्क सूत्रों को मजबूत बनाने का है। नौकरीपेशा लोगों को नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। मेहमानों के आने से चहल-पहल और खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक मेहनत से कुछ सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम की जिम्मेदारी न लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ