Header Ads Widget

Responsive Advertisement

करोड़ों का लक्ष्य:जीएसटी; 27 हजार करोड़ टारगेट का 92% पूरा, अब मिला 32 हजार करोड़ का लक्ष्य

  • उसके पहले के वर्ष 2020-21 में 18 हजार 231 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रहण हुआ

प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग को इस वर्ष दिए गए 27 हजार करोड़ रुपए के लक्ष्य में से फरवरी तक विभाग ने 92% हासिल कर लिया है। मार्च में शेष 3000 करोड़ रुपए प्राप्त करने हैं। अगले साल 32 हजार करोड़ का लक्ष्य विभाग को दिया गया है। विभाग ने 22 हजार करोड़ का राजस्व जनवरी तक मिला था। पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की बात की जाए तो विभाग को 22 हजार 206 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति पूरे वर्ष में हुई थी।

वहीं उसके पहले के वर्ष 2020-21 में 18 हजार 231 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रहण हुआ है। वाणिज्यिक कर आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने बताया अब छापे की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा ले रहे हैं। स्क्रूटिनी करते हुए करदाताओं द्वारा जो जानकारी विभाग को दी गई है और जो जानकारी अन्य स्रोतों से मिल रही है, उसका उपयोग करते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। छापे या इस प्रकार की अन्य गतिविधियों से न केवल व्यवसायी परेशान होते हैं, बल्कि राजस्व की उतनी प्राप्ति नहीं होती, जितनी स्क्रूटिनी का डाटा एनालिसिस के माध्यम से होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ