Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन:आज मंगल, 15 को सूर्य और 16 को बदलेगी बुध की चाल; बढ़ सकती है महंगाई, मौसम में बदलाव के योग भी

शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद अब 13 मार्च को मंगल राशि बदल रहा है। इसके बाद 15 को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इसके अगले दिन बुध, मीन राशि में प्रवेश करेगा। इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं।

लेन-देन और निवेश में नई संभावनाएं मिलेंगी। वहीं, मौसम में भी अचानक बदलाव होने के योग हैं। देश में कई जगहों पर अचानक बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गर्मी बढ़ सकती है।

मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश
ग्रहों के सेनापति मंगल राशि बदलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। जो कि बुध की राशि है और मंगल-बुध आपस में शत्रु हैं। मंगल का राशि परिवर्तन होने से तेल, पेट्रोल, डीजल, चमड़े, केमिकल, दवाइयों के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्ज के मामलों में कोई राहत नहीं होगी। जनता में सरकार के लिए गुस्सा रहेगा। देश में कई जगह विरोध और प्रदर्शन होने की आशंका है। मंगल के कारण देश में विवाद भी बढ़ सकता है। मंहगाई कम होने के आसार नहीं हैं।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य 15 मार्च को मीन राशि में आ जाएगा। इसके अगले दिन मीन राशि में बुध के आ जाने से बुधादित्य योग बनेगा। इससे सरकारी और प्रशासनिक योजनाओं पर काम शुरू होगा। बड़े फैसले भी होंगे। मौसम में उतार-चढ़ाव यहीं से शुरू होगा।

मंगल, मिथुन राशि में पहुंचेगा, तो देश में कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव होगा। हल्की बारिश के योग बनेंगे, जबकि शुक्र 23 मई को मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो व्यवसाय में उन्नति होगी।

मेष राशि में बुध का प्रवेश
बुध के राशि बदलने से शेयर मार्केट में तेजी से उतार-चढ़ाव आएंगे। बुध और सूर्य की युति होने से कई लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। हालांकि इन ग्रहों के कारण ही मौसमी बदलाव भी होगा। बुध के प्रभाव से ही फसलों की कीमते बढ़ सकती हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ