Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पर्व कैलेंडर:19 साल बाद श्रावण अधिकमास, महाशिवरात्रि, होली 10 से 11 दिन जल्दी आएंगे, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी; दशहरा-दीपावली 19 दिन देरी से

  • 59 दिनों का होगा श्रावण मास, जून तक के त्योहार जल्दी, अधिकमास की वजह से जुलाई बाद के देरी से आएंगे

साल 2023 में इस बार श्रावण मास अधिकमास है। 19 साल बाद श्रावण में अधिकमास आएगा। इस बार भोले की भक्ति का मास 59 दिनों का होगा। जनवरी से जून तक आने वाले तीज-त्योहार, पर्व 10-11 दिन जल्दी आएंगे, जबकि अधिकमास की वजह से रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा-दीपावली पर्व पिछले साल से इस बार 19 दिन तक देरी से आएंगे।

पं. अरविंद पंड्या के अनुसार 2004 में श्रावण मास में अधिकमास आया था, उसके बाद इस बार श्रावण मास अधिकमास रहेगा। श्रावण मास 4 जुलाई से प्रारंभ जो 31 अगस्त तक रहेगा। श्रावण मास में इस बार आठ सोमवार आएंगे। उज्जैन में महाकाल बाबा की 10 सवारी (आठ श्रावण मास में दो भादौ में) निकलेगी। अधिकमास की वजह से चातुर्मास भी इस बार चार की जगह पांच महीने का होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ