Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रोत्साहित करने का अचूक तरीका है प्रशंसा

  • किताबों से जानिये, कैसे तारीफ से में लोगों में नया जोश, नई ऊर्जा आ जाती है और क्यों चिंता से बेहतर होता है सोच-विचार करना...

प्रशंसा लोगों में नया जोश, नई ऊर्जा भरती है
लोगों को महत्वपूर्ण महसूस कराने का एक तरीका है- जब मौका मिले उनकी तारीफ करें। लोगों को खुश करने का प्रशंसा से बेहतर तरीका नहीं है। प्रशंसा और मान देना उनके आत्मसम्मान को बढ़ाने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनकी मदद या सहयोग पाने का भी अचूक तरीका है। इससे उनमें नई ऊर्जा भरती है। उस काम की प्रशंसा जरूर करें, जिसे आप दोबारा देखना चाहते हैं।

आगे बढ़ने के लिए चिंता नहीं सोच-विचार करें
बुद्धि ही इंसान की सबसे बड़ी पूंजी है। हमारे विचार हमारा चित्रण करते हैं। लेकिन सोचने की शक्ति का कम उपयोग किया जाता है। हम सोचने के बजाय चिंता करते हैं। चिंता करने और विचार करने में अंतर होता है। चिंता करने से काम तो होता है, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं होती। सोच-विचार करने से हम आगे बढ़ते हैं और नए आयाम खोज पाते हैं।

अपने मूल्यों को सुविधानुसार बदलें नहीं
एक बार आपने अपने जीवन-मूल्यों का निर्धारण कर लिया तो उन पर बने रहें। जीावन-मूल्य कोई ऐसी चीज नहीं जिसे आप सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करें। या तो आप इसे रखते हैं या नहीं रखते। परिस्थिति के अनुसार बदलने वाले मूल्यों की झलक उस वक्त मिलती है जब कोई कहता कुछ है और करता कुछ और है। सत्यनिष्ठ व्यक्ति के तौर पर पहचान हासिल करें।
दुनिया आपकी सफलता के पीछे की मेहनत देखती है
हमें हमेशा अपने काम में गर्व महसूस करना चाहिए और जब दूसरों को प्रेरित करने का मौका मिले, तो उनकी कड़ी मेहनत और अच्छे काम की सराहना करनी चाहिए। अपने काम को बेहतर तरीके से, पूरी लगन और कड़ी मेहनत के साथ करें। काम का फल उस दिन मिलेगा जब दुनिया तारीफ़ करेगी और आपकी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत देखेगी। इसलिए संघर्ष करते रहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ