Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दीपावली तक हर दिन शुभ योग:इनमें 2 दो पुष्य, 3 सर्वार्थ सिद्धि और 2 बुधादित्य योग भी; तीन सेगमेंट में होगा 1000 करोड़ का

बाजारों में रौनक - Dainik Bhaskar

बाजारों में रौनक
  • 13 को करवा चौथ, 18-19 को पुष्य और 22-23 को धनतेरस का अबूझ मुहूर्त भी बनाएगा पर्व को खास

दीपावली 24 अक्टूबर को है। अभी 14 दिन बाकी है। इस अवधि में हर दिन कोई न कोई शुभ योग रहेगा। पं. भंवरलाल शर्मा के मुताबिक इन योग में अबूझ मुहूर्त वाले पर्व धनतेरस के अलावा दो पुष्य, रवि, शिव, अमृतसिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, जैसे कई शुभ योग शामिल हैं। ये योग खरीदारी के साथ ही नवीन कार्य और धार्मिक अनुष्ठान आदि के लिए मंगलकारी और समृद्धिदायक होंगे। इन मुहूर्त और योग में करीब 1000 करोड़ का कारोबार ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में हो सकता है।

  • 10 अक्टूबर... कार्तिक प्रतिपदा और रेवती नक्षत्र के संयोग से शिव योग रहेगा।
  • 11 अक्टूबर... सूर्योदय से शाम 6:57 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।
  • 12 अक्टूबर... सूर्योदय से शाम तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग।
  • 13 अक्टूबर... करवा चौथ रहेगी। इस दिन सिद्ध और बुधादित्य योग भी है।
  • 14 अक्टूबर: इस दिन रोहिणी नक्षत्र शुक्रवार और कार्तिक पंचमी होने से यह दिन शुभ रहेगा।
  • 15 अक्टूबर... मृगशिरा नक्षत्र में स्कंद षष्ठी रहेगी। सिद्ध योग रहेगा।
  • 16 अक्टूबर... रवि और बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन खरीदारी लाभदायी।
  • 17 अक्टूबर... अहोई अष्टमी रहेगी। इस दिन सिद्ध, धूम्र और शिवयोग रहेगा।
  • 18 अक्टूबर.... सूर्योदय से अगले दिन 19 को रात 12: 35 तक पुष्य नक्षत्र।
  • 21 अक्टूबर: रमा एकादशी रहेगी। इस दिन सिद्धि और शश योग रहेगा।
  • 22 अक्टूबर : धनतेरस रहेगी। बिना मुहूर्त देखे खरीदारी की जा सकती है।
  • 23 अक्टूबर : इस दिन भी प्रदोष व्यापिनी तेरस है। सर्वार्थ सिद्धि योग भी।
  • 24 अक्टूबर: दीपावली सोमवार के दिन होने से केदार योग रहेगा।

इन योग में करीब 2000 चार पहिया और 2500 दोपहिया वाहनों की होगी बिक्री

ऑटोमोबाइल

इन 14 दिन में 2000 चार पहिया और 2500 दो पहिया वाहन बिकेंगे। ऑटोमोबाइल मार्केट के विशेषज्ञ विशाल जौहरी के मुताबिक कई कंपनियां इन त्योहारों के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ियां नहीं बना पाईं। नतीजा- बुकिंग की तुलना में 25% लोगों को वाहन मिल पाएंगे। कुल कारोबार 250 करोड़ का रह सकता है।

ज्वेलरी

धनतेरस के पहले के मुहूर्त में गहनों की बड़ी खरीद हो सकती है। इन मुहूर्त में शादियों के लिए भी गहने खरीदने ग्राहक बाजार आ सकते हैं। भोपाल सराफा व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुशील धनवानी कहते हैं इन मुहूर्त में इस बार कारोबार 300 करोड़ रुपए के पार हो सकता है।

इलेक्ट्राॅनिक्स

इन मुहूर्त में सबसे ज्यादा भीड़ इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर ही लगने वाली है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी श्याम बंसल कहते हैं धनतेरस तक पूरे शहर में इलेक्ट्राॅनिक्स का मार्केट 500 करोड़ तक पहुंच सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ