Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सोमवार का राशिफल:10 अक्टूबर को तुला राशि के लोग दूसरों पर निर्भर न रहें

 

सोमवार, 10 अक्टूबर को मेष राशि के लोग आगे की योजनाओं पर काम कर पाएंगे। मिथुन राशि के लोगों को जिद से बचना होगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। तुला राशि के लोग दूसरों पर निर्भर न रहें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - KING OF PENTACLES

जीवन में स्थिरता आने से आगे की योजना पर काम कर पाएंगे। चुनिंदा लोगों का साथ प्राप्त होगा, सकारात्मक बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। नए लोगों के साथ आपका नजरिया बदल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास और निश्चय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

करियर : काम संबंधी योजना पर टिके रहना जरूरी होगा। वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें।

लव : पार्टनर के बारे में चिंता हो सकती है।

हेल्थ : एक जगह बैठकर अधिक काम करने से शरीर पर सूजन आ सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ - TWO OF CUPS

पुराने झगड़ों को खत्म करके नई रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। इसका ठीक से इस्तेमाल करें। अपनी गलतियां सुधारने की कोशिश में व्यक्तिगत नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा, इस कारण निराशा कम हो सकती है।

करियर : व्यापार से संबंधित लोग एक-दूसरे के साथ जुड़कर काम करने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित कमिटमेंट जल्दी ही प्राप्त होगा।

हेल्थ : बदन दर्द होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन - FIVE OF SWORDS

हर एक बात पर नियंत्रण बनाने की जिद आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती है। किसी एक दिशा में विचार न होने से परिस्थिति की ठीक से जानकारी प्राप्त कर पाना संभव नहीं होगा। जो बातें पीछे छूट रही हैं, उनके बारे में ज्यादा विचार न करें और बदलाव को स्वीकार करें। जिस व्यक्ति से सहयोग मिलता है, उनके साथ संबंध सुधारने पर ध्यान दें।

करियर : काम से संबंधित निराशा बढ़ने से आपके द्वारा प्रयत्न कम किए जा सकते हैं, लेकिन यह स्थिति अगले एक-दो दिन में ठीक होगी।

लव : परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं, इनका असर रिलेशनशिप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : गैस होने की संभावना बन रही है। खान-पान पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

कर्क - THE MOON

एक से अधिक समस्याओं को सुलझाने की कोशिश में थकान हो सकती है। हर एक स्थिति पर ध्यान रखना जरूरी है। अपनी इच्छाशक्ति पर ध्यान दें। इच्छाशक्ति के बल पर आपको सही मार्ग पर टिके रहेंगे। रुकावट को दूर करना आसान होगा।

करियर : काम के लिए रुचि बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी तनाव नहीं होगा, लेकिन आपकी समस्याओं का हल न मिलने से सकारात्मकता भी नहीं रहेगी।

हेल्थ : नींद पूरी करने की कोशिश करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

सिंह - THE EMPRESS

अपने प्रयत्नों से जिन बातों में आपने बदलाव किया है, उसे बरकरार रखने की कोशिश करें। भावनाओं पर ठीक से नियंत्रण रखने से अपने विचारों को स्पष्ट रूप से बोल पाना संभव होगा। जिससे अधिकतर समस्याएं सुलझ सकती हैं। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित निराशा को दूर करने के लिए नए तरीके से काम करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर से सहयोग न मिलने से अकेलेपन हो सकता है।

हेल्थ : आराम करने पर ध्यान दें, वर्ना सेहत संबंधी नई दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

कन्या - THE FOOL

अपनी स्थिति के बारे में अन्य लोगों से चर्चा करने से जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे थे, वह सामने आएंगी। थोड़ी कटुता हो सकती है, लेकिन सही मार्ग मिलता रहेगा। इस कारण बदलाव किस प्रकार लाना है, ये विचार स्पष्ट होगा।

करियर : काम से जुड़ी जिम्मेदारियों को आसानी से निभाया जाएगा। नई जिम्मेदारियां अभी के समय में बिल्कुल न लें।

लव : रिलेशनशिप में होने वाले उतार-चढ़ाव को नकारात्मक तरीके से न लें।

हेल्थ : लो बीपी की समस्या न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

तुला - THE SUN

अपनी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें। लोगों से प्राप्त हो रही सलाह पर ध्यान दें, लेकिन केवल उनकी सलाह पर निर्भर रहने से आपकी निर्णय क्षमता कम हो सकती है। किसी भी समस्या का तुरंत समाधान प्राप्त करने की जिद आपके लिए तकलीफ का कारण होगी।

करियर : काम से जुड़ी बातें धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगी।

लव : खुद की गलतियां मानकर पार्टनर के साथ के संबंध ठीक करने की कोशिश करें।

हेल्थ : बच्चों की सेहत की चिंता हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 5

वृश्चिक - THE HANGEDMAN

परिस्थिति में बदलाव न होने के बाद भी सकारात्मकता बनी रहेगी। अभी हर एक काम का निरीक्षण करना पसंद करेंगे, काम करने के लिए मानसिक रूप से खुद को तैयार करें। जितना ध्यान अपने विचार पर देते हैं, उतना ही ध्यान भावनाओं पर भी दें।

करियर : तरक्की होने से राहत महसूस होगी, लेकिन अगले काम पर ध्यान देना होगा।

लव : अविवाहित लोगों के विचार बदलते हुए नजर आ रहे हैं।

हेल्थ : सिर दर्द होने की संभावना है। माइग्रेन जैसी तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

धनु - FOUR OF WANDS

परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरने के बाद भी दिक्कतें रह सकती हैं। भविष्य पर ध्यान देने से वर्तमान का ठीक से आनंद नहीं ले पा रहे हैं। अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम संबंधी बड़ा टारगेट पूरा होने से लाभ हो सकता है।

लव : वैवाहिक जीवन सुखी करने के लिए पार्टनर्स को मिलकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है।

हेल्थ : अपच की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मकर - KING OF WANDS

खुद को प्रेरित रखें और अपने लक्ष्य पर काम करने की कोशिश करें। लोगों के विरोध के बारे में सोच-विचार के बाद आगे बढ़ें, लेकिन जवाब देने का ये वक्त सही नहीं है। इस बात को भी समझें। अपने काम के जरिए खुद की काबिलियत साबित करने की कोशिश करें।

करियर : योग्य व्यक्ति से प्राप्त हो रहा मार्गदर्शन करियर संबंधी बातों को सुधरेगा।

लव : परिवार का विरोध चिंतित कर सकता है।

हेल्थ : नींद संबंधी समस्या होने की संभावना है। योगाभ्यास पर ध्यान दें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कुंभ - ACE OF CUPS

आपकी मदद और आपके ज्ञान की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने से व्यक्तिगत जीवन भी सुधरने लगेगा और आपको प्रसन्नता होगी। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने के कारण स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं पर काम करना आसान होगा।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ता हुआ नजर आएगा।

लव : पार्टनर की ओर से आपको हर एक प्रकार से खुश रखने की कोशिश की जाएगी।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन - EIGHT OF PENTACLES

अपने अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाते समय संयम के साथ धीरे-धीरे प्रयत्न बढ़ाएं। अचानक से बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त करने की जिद में नुकसान हो सकता है। अभी रिस्क न लें।

करियर : उच्च शिक्षा के साथ नौकरी करने के अवसर भी आसानी से मिलेंगे।

लव : अन्य लोगों के हस्तक्षेप को दूर करने की कोशिश करें, रिलेशनशिप सुधरने लगेगा।

हेल्थ : नकारात्मक विचारों का असर सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ