Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वेतन वृद्धि:3% बढ़ा डीए, सरकारी कर्मचारियों का वेतन 465 से 6441 रु. तक बढ़ जाएगा

कैलकुलेशन- सबसे ज्यादा फायदा सुपर क्लास को - Dainik Bhaskar

कैलकुलेशन- सबसे ज्यादा फायदा सुपर क्लास को

मप्र सरकार ने प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 3% बढ़ा दिया है। इसका भुगतान सितंबर से होगा। अब प्रदेश के कर्मचारियों का डीए केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% हो जाएगा। डीए बढ़ाने का ऐलान सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। बता दें कि प्रदेश में 6 लाख 40 हजार नियमित और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी हैं।

डीए बढ़ने से 15500 रु. मासिक वेतन पाने वालों को 465 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15 हजार रुपए पाने वालों को हर महीने 6441 रुपए का फायदा होगा। इनमें अखिल भारतीय सेवा के अफसरों से लेकर राज्य के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इससे सरकार पर सितंबर 2022 से मार्च 2023 के बीच 625 करोड़ रु. का अतिरिक्त खर्च आएगा।

नौ महीने में 4765 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान

प्रदेश सरकार बीते 9 महीने में 22% डीए बढ़ा चुकी है। अक्टूबर 2021 में 8%, 5 मार्च 2022 को 11% और अब 3% डीए बढ़ा है। इनसे सरकार पर कुल 4765 करोड़ रु. का अतिरिक्त भार आया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ