Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव:अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का कब्जा, रीना मालवीय और भारत सिंह पटेल जीते

भारतीय जनता पार्टी की रीना मालवीय इंदौर की नई जिला पंचायत अध्यक्ष होंगी। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की ममता चौबीसिया को पराजित किया। इसके लिए जिला पंचायत के 17 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें रीना मालवीय को 12 तथा ममता चौबिसिया को 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने ही जीत हासिल की है। देपालपुर विधानसभा के चाचौड़ा के रहने वाले भरत सिंह पटेल इंदौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 12 तथा कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल को 5 वोट मिले।

इंदौर, सांवेर, देपालपुर और महू चारों जनपद में कब्जा करने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में अब शुक्रवार 29 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन पहले ही से भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा था। इसमें भाजपा शुरू से ही काफी मजबूत थी। जिला पंचायत के 17 वार्डों में से 12 वार्डों में भाजपा समर्थित सदस्य हैं। इस बार यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है। 17 वार्डों में से 2 एससी महिला के हैं और दोनों पर ही भाजपा समर्थित सदस्य हैं। इनमें संभावित नामों में भाजपा श्यामूबाई परमार और रीना मालवीय थी जिसमें से पार्टी ने रीना को मैदान में उतारा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से उन्नत किसान ग्राम निवासी भारतसिंह पटेल और कांग्रेस कन्हैयालाल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें भारतसिंह विजयी हुए।

रीना मालवीय, अध्यक्ष
रीना मालवीय, अध्यक्ष
भारतसिंह पटेल, उपाध्यक्ष
भारतसिंह पटेल, उपाध्यक्ष

गांव की सरकार में इस बार भाजपा का परचम लहरा रहा है। भाजपा को सबसे ज्यादा मशक्कत इंदौर जनपद में करना पड़ी, लेकिन आखिरकार अध्यक्ष उसी का चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में गया। सांवेर, देपालपुर और महू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा समर्थित ही काबिज हैं। अध्यक्ष बनी रीना मालवीय को मंत्री तुलसी सिलावट व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर का समर्थन हासिल है। दोनों ही नामों को लेकर कोई विवाद भी नहीं है। इधर, ग्राम चित्तौड़ा के रहने वाले भरत सिंह पटेल मंत्री सिलावट, जिला अध्यक्ष डॉ. सोनकर व पूर्व विधायक मनोज पटेल के नजदीकी है। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 17 में से 5 वार्डों पर ही समर्थित सदस्य रहे। इसमें वार्ड 11 (अजा मुक्त) पर कांग्रेस समर्थित ममता चौबिसिया अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थी जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के कन्हैयालाल थे। बहरहाल, पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के विजयी होने पर भाजपा ने जिला पंचायत भवन के सामने और भाजपा कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ