Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आज प्रचार के अंतिम 9 घंटे:मुख्यमंत्री के 5 रोड शो, 7 आमसभा; कांग्रेस में शुक्ला ही हर विस में करेंगे रोड शो

नगर निगम चुनाव के प्रचार का शोर शाम 5 बजे थम जाएगा - Dainik Bhaskar

नगर निगम चुनाव के प्रचार का शोर शाम 5 बजे थम जाएगा
  • आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है
  • सीएम सुबह 9 बजे पंचम की फेल में भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना कुन्हारे के घर चाय से शुरुआत करेंगे

लगभग 20 दिन से चल रहा नगर निगम चुनाव के प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम जाएगा। आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। भाजपा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान सुबह से शाम तक अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में रोड शो व सभाएं करेंगे तो कांग्रेस में किसी बड़े नेता के न आने से प्रत्याशी संजय शुक्ला और स्थानीय नेता ही कमान संभालेंगे।

भाजपा- सुबह कार्यकर्ता के घर चाय से शुरुआत

सीएम सुबह 9 बजे पंचम की फेल में भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना कुन्हारे के घर चाय से शुरुआत करेंगे। 9.30 से 10 बजे तक दो नंबर विस में रोड शो और राहुल गांधी नगर में सभा करेंगे। लवकुश चौराहा, गांधीनगर में शाम 5 बजे सीएम की आखिरी आमसभा होगी।

मिस्टर बंटाढार ने बर्बाद कर दिया था- शर्मा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को मिस्टर बंटाढार बताते हुए कहा कि उनके दस साल के कार्यकाल में प्रदेश बर्बाद हो गया था। शर्मा रविवार काे बाइक रैली में शामिल हुए।

कांग्रेस- सभी पार्षद प्रत्याशी भी हर क्षेत्र में घूमेंगे
प्रत्याशी संजय शुक्ला सुबह 8 बजे पत्नी अंजलि के साथ विस क्षेत्र 2 में राेड शाे शुरू करेंगे। इसके बाद तीन, पांच, राऊ व सांवेर से लगे वार्डाें में रोड शो होगा। कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में महाजनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

विजयवर्गीय, भाजपा शुक्ला से डर गए- पटवारी

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि विजयवर्गीय कह रहे हैं कि संजय को न हिंदी आती है न अंग्रेजी! तो क्या शुक्ला अरबी में भाषण दे रहे हैं? असल में विजयवर्गीय और पूरी भाजपा शुक्ला से डर गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ