Header Ads Widget

Responsive Advertisement

 

  • खरीद-बिक्री के साथ पशु चिकित्सक की भी सेवाएं

मुंबई से कोई पांच घंटे की दूरी पर स्थित वजेगर गांव में छह गायें खलिहान में चारा खा रही थीं। किसान अजय शिलिमकर ने अभी हाल में लाली नामक एक गाय खरीदी है। कुछ समय पहले तक शिलिमकर नए जानवर की तलाश में पशु मेलों में जाते थे। लेकिन, उन्होंने लाली को ऑनलाइन कैटल ट्रेडिंग प्लेटफार्म एनिमल पर खरीदा है। विक्रेता ने उसकी कीमत 45 हजार रुपए लगाई थी।
शिलिमकर कहते हैं,अगर किसी बिचौलिए के मार्फत सौदा किया होता तो दस हजार रुपए ज्यादा देना पड़ते। शिलिमकर के अलावा अब बहुत लोग ऑनलाइन पशु विक्रेता कंपनियों से गाय, बैल खरीदने लगे हैं। भारत में साढ़े सात करोड़ किसान डेयरी कारोबार से जुड़े हैं। डेयरी इंडस्ट्री 13.28 लाख करोड़ रुपए की हो गई है। भारत में विश्व के बीस प्रतिशत दूध का उत्पादन होता है। पशुओं के कारोबार में कई कंपनियां आ रही हैं। वे पशुओं की बिक्री के साथ पशु चिकित्सक की सेवाओं जैसे कई काम ऑनलाइन करती हैं।
एनिमल कंपनी का दावा है कि उसने 2019 में दस लाख सौदे किए थे। उसे 175 करोड़ रुपए का निवेश मिला है। 2018 में शुरू पहली ऐसी ऑनलाइन कंपनी- पशुशाला के गौरव चौधरी बताते हैं, उनका लक्ष्य पशुओं के कारोबार को अधिक से अधिक लोगों के बीच फैलाना है। अब भी पशु मेलों में अधिकतर जानवरों की खरीद-फरोख्त होती है। सांगली में बैल पालने वाले सतीश बिरनाले कहते हैं, कई बार मेलों में पशुओं के कुछ सौदों में धोखाधड़ी होती है। कुछ व्यापारी अपने जानवरों को तंदरुस्त दिखाने के लिए स्टेरॉयड देते हैं।
डॉक्टर से जांच के बाद सौदा
पशुशाला और एनिमल जैसी कंपनियां का दावा है वे स्थानीय पशु चिकित्सक से अपने पशुओं की जांच कराते हैं। वे गाय, बैल की नस्ल,आयु, पूर्व में हुए प्रसव, उससे होने वाले दूध की जानकारी इंटरनेट पर देते हैं। ऑनलाइन कंपनियों की टीम हर यूजर को गाय, बैल के संबंध में दी गई जानकारी की पुष्टि करने के लिए बुलाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ