Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आज पर्व तृतीया:अक्षय के अबूझ मुहूर्त में 1000 से ज्यादा शादियां, ईद व परशुराम जयंती का जश्न

 

से ज्यादा मंदिरों में सामूहिक दीप जलाएंगे। - Dainik Bhaskar
ज्यादा से ज्यादा मंदिरों में सामूहिक दीप जलाएंगे।

मंगलवार को तीन पर्व एक साथ मनाए जाएंगे। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में शहर में एक हजार से ज्यादा शादियां होंगी। वहीं परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी। साथ ही ईद की खुशियां भी बंटेंगी। इसके अलावा अक्षय स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के लिए शहरभर में हजारों दीपक रोशन होंगे।

सोमवार को राजबाड़ा क्षेत्र के बाजारों में शादी की खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ी। होटल, गार्डनों में शादियों की तैयारियां चलती रहीं। दरअसल दो साल कोरोना के कारण अक्षय तृतीया पर कोई आयोजन नहीं हो पाए थे।

अक्षय स्वास्थ्य और समृद्धि के हजारों दीपक होंगे रोशन

  • 250 से ज्यादा समाज-संगठन और संस्थाएं करेंगे आयोजन
  • 100 से ज्यादा कॉलोनी- टाउनशिप और गार्डन में आयोजन से ज्यादा मंदिरों में सामूहिक दीप जलाएंगे।
  • 10 से ज्यादा समाजों में होंगे सामूहिक विवाह
  • 1200 के लगभग विवाह आयोजन
  • 01 शोभायात्रा सर्वब्राह्मण समाज की
  • 06 स्थानों पर सामूहिक उपनयन संस्कार
  • 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे शोभायात्रा में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ