Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर ZOO में आए 4 नन्हे मेहमान:बाघिन जमना ने शावकों को जन्म दिया, सभी स्वस्थ

तीन दिन में छह भेड़ियों की मौत के बाद इंदौर के चिड़ियाघर में खुशखबरी आई है। जू का पिंजरा दो बार तोड़कर बाहर आने वाली बाघिन जमना ने 4 नन्हे शावकों को जन्म दिया है। शुक्रवार दोपहर बाद मां जमुना चारों शावकों को लेकर केज में नजर आई। इन्हें पूरे समय दुलार करती रही।

चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक सभी शावक स्वस्थ हैं। जिसके बाद चिड़ियाघर में बाघ फैमेली के 13 सदस्य हो गए हैं। 5 साल पहले जमुना को को भी वन विहार नेशनल पार्क से लाया गया था।

ZOO प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि जमना के चारों शावक स्वस्थ हैं। जमना के शावकों को केज में लाने के बाद ही यह जानकारी जू प्रबंधन को मिली है। अभी शावकों को ऑब्जर्वेशन में रखा है। किसी को पिंजरे के आसपास नहीं दिया जा रहा। जमना शावकों को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचा दे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बाड़े में शावकों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।
नवंबर-दिसंबर में दो बार भाग चुकी है जमना
जमना इंदौर जू में दो बार पिंजरा तोड़कर बाहर आ चुकी है। 27 नवंबर को 12 फीट ऊंची जाली कूद कर भागी थी। दूसरी बार 12 दिसंबर को बाड़ा तोड़कर भागी थी। हालांकि इसने पर्यटकों से भरे जू में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था।

वर्ष 2018 में दो नन्हे शावकों को जन्म दिया था
मई 2018 में जमना ने 2 शावकों को जन्म दिया था। एक नर और एक मादा। शावक की हालत कमजोर थी। जिसके बाद चिड़ियाघर प्रबंधन ने उन्हें जमना से दूर कर देखरेख की थी। जिसके बाद दोनों की हालत ठीक होने लगी और कुछ ही समय में वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए। शावकों का जन्म 17 मई को गर्भकाल की अवधि 90 दिन से करीब 15 दिन पहले हुआ था। इसके चलते बच्चे कमजोर थे और जमना चिड़चिड़ी हो गई थी। उसने शावकों से दूरी बना ली थी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ