Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ग्रहों का योग-संयोग:बुधादित्य योग से बिजनेस में लाभ, शेयर बाजार में आएगी स्थिरता लेकिन मंगल-शनि की युति करेगी परेशान

24 मार्च गुरुवार को सुबह तकरीबन 11.15 पर बुध ग्रह मीन राशि में आ गया है। इस राशि में सूर्य पहले से ही मौजूद है। अब 7 अप्रैल तक बुधादित्य योग बनेगा। इसके शुभ प्रभाव से प्रशासन और बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले होंगे। लोग बड़े निवेश करेंगे। लेन-देन भी बढ़ेगा। कई लोगों के कारोबार में बड़े बदलाव हो सकते हैं। वहीं, मकर राशि में मंगल और शनि की युति से देश में विवाद, चोरी और दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका है।

शेयर बाजार और महंगाई में स्थिरता
बुध ग्रह 14 मार्च को अस्त हो गया था। जो अब एक महीने तक अस्त स्थिति में मीन राशि में ही रहेगा। इसके बाद अगले महीने 12 अप्रैल को उदय होगा। बुध का मीन राशि में राशि परिवर्तन शेयर बाजार एवं महंगाई में स्थिरता लाएगा। अब चैत्र मास में 5 शनिवार होने से भी उद्योग धंधे अच्छे चलेंगे। खेती में पैदावार की अच्छी उम्मीद से जनता राहत की सांस लेगी, लेकिन चीनी, घी, दूध, दही, खोआ, पनीर एवं श्रृंगार सामग्री में तेजी देखने को मिलेगी।

मकर राशि में शनि-मंगल की युति करेगी परेशान
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि मकर राशि में मंगल और शनि की अशुभ युति बन रही है। शुक्र भी इनके साथ ही रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति को शुभ नहीं माना जा सकता। इन ग्रहों के चलते जनता में विद्रोह और अशांति के साथ राजनीतिक और सामाजिक झगड़े बढेंगे। कहीं-कहीं राजनीतिक संकट से राज्य सरकारों की परेशानी भी बढ़ सकती है।

मंगल-शनि के कारण दुर्घटनाओं का बढ़ना, आगजनी या कई देशों में युद्ध की स्थितियां पैदा होने की आशंका है। ये अशुभ ग्रह योग 7 अप्रैल, गुरुवार को खत्म होगा। जब मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शांति होगी। कारखानों में उत्पादन की दर बढ़ने से महंगाई पर रोक लगेगी। राजनीतिक विद्रोह भी थम जाएंगे। बीमारियां भी कम होंगी। जिससे व्यक्ति अपने आप को स्वस्थ एवं सुखी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि का गुरु रहेगा फायदेमंद
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि गुरु के साथ बुध की युति खत्म होने से अनुसंधान से जुड़े रुके काम पूरे हो सकते हैं। शिक्षा, रोजगार कला, संस्कृति, बैंकिंग और अध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। बीमारियों का संक्रमण लगभग खत्म होने लगेगा। धर्म, शिक्षा और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय शुरू होगा। इन मामलों से जुड़े बड़े और अहम फैसले भी होंगे। इस ग्रह के सकारात्मक प्रभाव से रोगों और मानसिक तनाव से राहत मिलने लगेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ