Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BJP महासचिव विजयवर्गीय ने खेली होली:गीत गाया; रंग बरसे भीगे ब्रजवासी रंग बरसे, तालियों पर थिरके समर्थक, कलेक्टर बंगले पर भी जमकर उड़ा रंग-गुलाल

शहर में होली के जश्न में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी जमकर उत्साहवर्धन किया। सुबह उनके निवास पर लोगों का एकत्रित होना शुरू हो गया था जिसमें क्षेत्रीय रहवासी व पार्टी कार्यकर्ता थे। विजयवर्गीय के बाहर आते ही एक नन्हीं बच्ची ने उन्हें अपने हाथों से रंग लगाया तो उन्होंने उसे दुलार किया और आशीर्वाद दिया। इसके बाद अन्य नजदीकी लोगों ने उन्हें गुलाल लगाकर पैर छुए।

इस मौके पर वे होली की मस्ती में आ गए और गीता गाया रंग बरसे भीगे ब्रजवासी रंग बरसे। उन्होंने समर्थकों से तालियां बजाकर माहौल बनाने के लिए कहा। विजयवर्गीय ने लोगों को होली की बधाइयां दी और कहा कि भाईचारा व शालीनता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दो साल बाद लोगों को खुशियां मनाने का अवसर मिला है। इसलिए लोगों में काफी उत्साह है। होली त्यौहार भगवान राधा और कृष्ण को रंग डालने का त्यौहार है। उसी रंग से सबको रंगा जाता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स बहुत अच्छी फिल्म है। इसमें सत्य दिखाया गया है। लोगों को सत्य कड़वा लग रहा है, लेकिन उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।

कलेक्टर मनीष सिंह को रंग लगाते अन्य अधिकारी।
कलेक्टर मनीष सिंह को रंग लगाते अन्य अधिकारी।

कलेक्टर के बंगले पर अधिकारियों ने खेली होली

उधर, कलेक्टर मनीष सिंह के बंगले पर अधिकारियों ने होली का त्यौहार मनाया। इस दौरान म्यूजिक की थाप पर अधिकारी थिरके और खूब भरपूर आनंद लिया। खुद कलेक्टर ने भी अधिकारियों को पानी से भिगोया और होली की शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ