Header Ads Widget

Responsive Advertisement

14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप:बहला-फुसलाकर देवास ले गए थे, पीड़िता ने कहा; और भी लड़कियों को लाते थे, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में रहने वाली एक 14 वर्षीय बालिका के साथ चार लोगों द्वारा गैंगरेप का माामला सामने आया है। पीड़िता ने दो आरोपी के नाम बताए जिसके चलते अभी उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी और भी लड़कियों को लाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। 23 फरवरी बुधवार को भंवरकुआं पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मामला नवम्बर 2021 का है लेकिन इसका खुलासा अब हुआ। 10 जनवरी को चाइल्ड लाइन व देवास पुलिस ने बदहवास पीड़िता को देखा तो उससे पूछताछ की। उसने बताया कि उसकी एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान गौरव से हुई थी। फिर गौरव के माध्यम से उसकी दोस्ती शादाब पिता सोहन चौहान (23) निवासी मानवता नगर से हुई। दोनों उसे बहला-फुसलाकर देवास लाए और उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला इंदौर चाइल्ड लाइन को सौंपा। चाइल्ड लाइन ने बालिका की समय-समय पर काउंसलिंग की। इस दौरान उसने इस घटना के साथ अपने साथ हुए अन्य वाकये के बारे में बताया।

पीड़िता ने बताया कि इसके पूर्व गौरव व शादाब उसे महू स्थित अर्जुन ढाबा के पास ले गए वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अन्य युवक भी थे, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और चाकू से धमकाते रहे। फिर आए दिन ऐसा करने लगे।

आरोपी ने अन्य लडकियों के साथ भी इस तरह की घटना की है। इस पर बाल कल्याण समिति ने 19 जनवरी को थाना भंवरकुआ थाने में मामले में केस दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया। इस पर बुधवार को पुलिस ने शादाब व गौरव के खिलाफ गैं रेप व पाक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इधर, बाल कल्याण समिति के सदस्य मनीष दुबे, अपर्णा दुबे व योगेश जैन ने पीड़िता की लंबी काउंसलिंग की तथा उसे एक संस्था में रखा गया। मामले में पीड़िता को उसके परिवार को सौंपने के लिए कलेक्टर को एक आवेदन दिया गया था। कलेक्टर के आदेश के बाद गुरुवार को बालिका को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ