Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जेल से छूटते ही जिस्मफरोशी शुरू:इंदौर के SPA सेंटर पर 10 महीने में दूसरी कार्रवाई

इंदौर विजय नगर के SPA सेंटर में गंदा धंधा चल रहा था। दस महीने में इसी स्पा सेंटर पर गुरुवार को दूसरी कार्रवाई की गई है। पहले यहां से नीलम नाम की महिला को पकड़ा था और अब संजय को। इसमें दो विदेशी लड़कियां ऐसी हैं, जो पहले भी पकड़ाई जा चुकी हैं। वह जेल से बाहर आते ही फिर से इस धंधे में उतर गईं थीं। इनके पासपोर्ट भी कोर्ट में जमा है।

मौके से पकड़ाई थीं लकड़ियां।
मौके से पकड़ाई थीं लकड़ियां।

क्राइम ब्रांच ने विजयनगर क्षेत्र के शगुन आर्केड की दूसरी मंजिल पर एटम्स सैलून एंड क्लीनिक स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर 7 विदेशी लड़कियों सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें दो ऐसी विदेशी लड़कियां भी हैं, जिनके पासपोर्ट पहले से ही कोर्ट में जमा हैं। वह पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं। वे दोबारा अपने देश नहीं जा सकती थी। पुलिस ने छापे के दौरान प्रबंधक संजय पुत्र प्रहलाद वर्मा के अलावा सात विदेशी लड़कियां और तीन स्थानीय लड़कियों के साथ युवकों को भी पकड़ा है। सभी को महिला थाने में रखा गया है।

क्राइम ब्रांच सामान जब्त करते हुए
क्राइम ब्रांच सामान जब्त करते हुए

दो लड़कियों पासपोर्ट पहले से कोर्ट में जमा
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पकड़ाई थाईलैंड की सात लड़कियों में से दो ऐसी भी हैं, जिनके पासपोर्ट कोर्ट में जमा हैं। इनके खिलाफ विजयनगर और लसूड़िया में केस दर्ज थे। अन्य लड़कियों के पासपोर्ट भी पुलिस ने गुरुवार रात जब्त किए, देर रात तक कार्रवाई चलती रही। बताया जा रहा है कि 10 महीने पहले इसी स्पा सेंटर पर जब पुलिस ने कार्रवाई की थी, तो उसका संचालन भोपाल की नीलम कीमानी कर रही थी। कागजात भी उसके नाम से मिले थे। अब की कार्रवाई में दस्तावेज संजय वर्मा के नाम मिले हैं। उसका कहना है कि चार महीने पहले ही उक्त स्पा सेंटर को नीलम से लिया था। उसी ने ही लड़कियां उपलब्ध कराई थीं। लड़कियां पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलती रही। कुछ दो-चार दिन तो कुछ हाल ही में आने की बात बताती रही।

इस जगह हुई थी कार्रवाई।
इस जगह हुई थी कार्रवाई।

थाईलैंड की युवतियों के पास से वीजा की भी जांच की जा रही है। पुलिस पता कर रही है कि वे आखिर बिना वीजा के भारत कैसे आईं। पता चला है कि स्पा संचालक के मालिक का नाम जिन्नी होना पता चला है। पुलिस की मानें, तो सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब मोबाइल, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ