इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के भमोरी इलाके में युवक नशे में टावर पर चढ़ गया। युवक का नाम कैलाश काणा है। वह हत्या के आरोप में हाल ही में जमानत पर छूटा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रिलायंस जिओ टावर के अधिकारियों को बुलाकर लाइट बंद कर दी है। उसे दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतार लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैलाश पिता करणसिंह सिसौदिया शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे टॉवर पर चढ़ गया। उसे राहगिरों ने देखा तो वे वहीं खड़े रहकर तमाशबीन बन गए। एक युवक ने डायल 100 को फोन कर बुलाया।
विजयनगर पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो रिलायंस कंपनी के अफसरों को बुलाकर सबसे पहले उसकी बिजली का कनेक्शन बंद किया। इसके बाद उसे नीचे उतारने के लिए बुलाने लगे। इस बीच वह टॉवर पर ही बैठ गया। तो उसे नींद के झोंके आने लगे।
दो घंटे बाद उतरा -
पुलिस ने उसे समझाबुझा कर शाम करीब 4 बजे नीचे उतार लिया। नीचे उतरने के दौरान वह कई बार गिरते-गिरते बचा। जैसे ही वह नीचे आया पुलिस उसे विजयनगर थाने पर ले गई। पुलिस के मुताबिक उसने काफी शराब पी रखी है।
0 टिप्पणियाँ