Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने दी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य और आध्यात्म से परिपूर्ण, ऐतिहासिक एवं अतुल्य लोक संस्कृतियों की संगम स्थली देश का हृदयप्रदेश मध्यप्रदेश भारत ही नहीं विश्व का शानदार पर्यटन स्थल है। सुश्री ठाकुर ने 'अतिथि देवो भव:' धारण किए हुए प्रदेश में सभी पर्यटन प्रेमियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है। 

सुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से पर्यटन स्थलों के विकास और संरक्षण में सहयोग की अपेक्षा की हैं। सुश्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन स्थल हमारी ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित और संवर्धित किया जाना वर्तमान की आवश्यकता है, जिससे इनका आनंद और स्वस्थ लाभ भविष्य की पीढ़ियों को मिल सके। यह हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ