Header Ads Widget

Responsive Advertisement

25 जनवरी का राशिफल:वृष और धनु राशि वालों को धन लाभ, कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं

25 जनवरी, मंगलवार को धृति और ध्वज नाम के 2 शुभ योग दिनभर रहेंगे। इनके प्रभाव से मेष राशि वालों के नए कामों की शुरुआत होगी। शेयर और स्टॉक मार्केट में भी फायदा होने के योग हैं। आर्थिक लिहाज से वृष राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और धन लाभ के भी योग बनेंगे। कुंभ राशि वालों को उपलब्धि मिल सकती है और नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। इनके अलावा मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- किसी नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी हो सकती हैं। जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें।
नेगेटिव- परंतु अपनी गतिविधियों को गोपनीय रखना जरूरी है। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा भी उठा सकता है। अभी खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। अगर वाहन से संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है तो पहले उस पर अच्छी तरह विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- शेयर्स, स्टॉक मार्केट के कामों में फायदा होने की संभावना है। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत होगी। परंतु उसमें अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखे तथा मेहनत करते रहे। निकट भविष्य में जल्दी ही आपको कामयाबी मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहे।खांसी जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

वृष - पॉजिटिव- युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय श्रेष्ठ है। किसी अध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।
नेगेटिव- परंतु किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े। इससे आप के मान सम्मान पर आंच सकती हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। आज कहीं भी पैसा ना लगाएं , क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फस सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा।
लव- दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार उठने से तनाव और डिप्रेशन हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन - पॉजिटिव- आप अपने कर्म और पुरुषार्थ पर विश्वास रखें। इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफल भी होंगे।
नेगेटिव- लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी। कभी-कभी गुस्से व ज़िद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी को सुनिश्चित करना जरूरी है। नया प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य मे सफलता दायक रहेंगे। विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर सबको प्रसन्नता तथा नई उर्जा प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में बदलाव की वजह से शरीर में दर्द तथा हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क - पॉजिटिव- अपनी फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।आज आप कुछ दैनिक उलझनों से राहत पाने के लिए एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करें। इससे आप को सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- परंतु कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें। इस समय आपका अपने दैनिक कार्य के प्रति ध्यान नहीं रहेगा। अपने बजट से अधिक खर्चा करने से परहेज करें। कुछ समय बच्चों के साथ ही व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आपकी लापरवाही की वजह से कर्मचारी भी अपना ध्यान काम पर नहीं देंगे। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने का दबाव रहेगा। किसी सीनियर की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है।
लव- घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- कुछ समय मेडिटेशन योगा आदि जैसी गतिविधियों में जरूर लगाएं, आप मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। तथा स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, उन लक्ष्यों को हासिल करने का उचित समय है। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें। जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। भूमि और वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। राजकीय कामों में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उत्तम रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप पूरी उर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपनी दिनचर्या व्यतीत करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक हो रही है। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप अपने महत्वपूर्ण कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। किसी विशेष रुचि पूर्ण कार्य में भी आपका सुखद समय व्यतीत होगा। आप तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित और संतुलित रखना जरूरी है। व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े। अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों में ही ध्यान दें। इस समय पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही अपनी मेहनत से काम निपटाने की कोशिश करें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी समस्या को हल करेगा। नौकरी में आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम हासिल होंगे।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द और बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ भोजन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

तुला - पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों में बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अपने कार्यों में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से कुछ चिंता रहेगी। परंतु धैर्य रखें समय अनुसार सब ठीक भी होता जाएगा। संतान से संबंधित परेशानियों का निवारण में आपका योगदान जरूरी है। आज निवेश अथवा बैंक से संबंधित कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें।
व्यवसाय- नए काम संबंधी योजनाएं बनाई है, तो आज उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करें। क्योंकि व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के विदेश जाने संबंधी सुअवसर बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रह सकती है।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले दिमाग की अपेक्षा दिल की आवाज को अधिक महत्व दें। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते में बढ़ने की उत्तम प्रेरणा देगी। आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित व्यवस्थित बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं के प्रति अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। इस समय उन्हें कुछ तनाव रह सकता है।कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है।
व्यवसाय- नए इनकम सोर्स बनेंगे। फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक जानकारी मिलेगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे।
लव- घर का माहौल उचित बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बेहतर नहीं है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखें योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु - पॉजिटिव- आपका कोई महत्वपूर्ण काम योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होने से काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें वरना आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं।किसी भी बाहरी गतिविधि को स्थगित ही रखें। अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सहयोगियों के मामले में दखल न दें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। पारिवारिक व्यवस्था भी सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय जरूर निकालें।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखे। खानपान व दिनचर्या संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मकर - पॉजिटिव- सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और योगदान आपकी पहचान और मान सम्मान को बढ़ाएगा। कुछ समय से चल रही कोई समस्या निकट संबंधियों तथा पारिवारिक लोगों के सहयोग से हल होगी।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने बड़े हुए खर्चों पर कटौती करना नितांत आवश्यक है। इस समय छोटे बड़े निर्णय लेते समय किसी का मार्गदर्शन व सहयोग अवश्य ले। थोड़ी सी सावधानी आपको सफलता देगी।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। संगीत, कला, साहित्य आदि से संबंधित कार्यों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध और अधिक बेहतर होंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंध उचित बने रहेंगे। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों तथा मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी। इस समय अपने शरीर को उचित आराम देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ - पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और बेहतर बनाए। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में सफलता मिलने के योग हैं। इसका भविष्य में भी उचित योगदान मिलेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा हो जाना घर के वातावरण को अव्यवस्थित करेगा। बेहतर होगा कि फालतू गतिविधियों में अपना ध्यान ना लगाएं। अनावश्यक बढ़ते खर्चों का असर आपकी सुकून और नींद पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होगी। साथ धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और असंतुलित खानपान की वजह से गैस एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

मीन - पॉजिटिव- घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उत्तम रिश्ता आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। लोगों से मेल मिलाप द्वारा सुखद अनुभव भी प्राप्त होंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से कैरियर संबंधी बेहतरीन चांस मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं और सोच समझकर ही कोई भी निर्णय लें। जल्दबाजी तथा आवेश में कोई काम बिगड़ सकता है। खास बात यह ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। कोई अंजाना डर अथवा बेचौनी बनी रहेगी।
व्यवसाय- किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। आलस बिल्कुल ना करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं।
लव- किसी भी परेशानी में दोस्तों तथा पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख शांति भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- अपना आहार तथा व्यवहार बहुत ही उत्तम बनाकर रखें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ