Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सतर्कता भी जरूरी:22 दिन में 23,422 संक्रमित मिले, इनमें 10 साल से छोटे 954 बच्चे

कोरोना संक्रमितों की तादाद अब तीन हजार से ज्यादा हो गई है। जनवरी के 20 दिनों में कुल 23,422 संक्रमित मिले हैं। जिनमें 1662 ऐसे थे जिन्हें टीका नहीं लगा था। हालांकि इनकी उम्र 15 साल से कम होने के कारण इनका टीकाकरण नहीं हो पाया। एक जनवरी से 20 जनवरी तक कुल 23 हजार 422 संक्रमित मिले। इनमें 9 हजार 334 महिलाएं और 14 हजार 88 पुरुष है।

सबसे ज्यादा संक्रमित 21 साल से 40 साल के बीच के है। दस साल से छोटे से बच्चों की संख्या 954 है। 11 साल से 20 साल तक के संक्रमितों की तादाद 2410 है। इसके अलावा 233 अस्पतालों में है और 23 हजार 189 होम आइसोलेशन में है। इसके अलावा 21 हजार 577 वैक्सीनेटेड है। 183 ऐसे है जिन्हें एक टीका लगा है। वहीं 15 साल से कम उम्र के 1662 को टीका नहीं लगा है।

उम्र संख्या

  • 10 साल तक954
  • 11 से 20 साल2410
  • 21 से 40 साल11690
  • 41 से 60 साल6110
  • 61 से 80 साल2125
  • 80 साल से अधिक133

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ