Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जनवरी 2022 का राशिफल:सिंह, तुला और मीन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा ये महीना

 

इस महीने 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। इनमें सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे। वहीं, बुध और शुक्र मौजूदा राशियों में रहकर चाल बदलेंगे। इन ग्रहों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जिससे मेष राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं। सिंह, तुला और मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। धनु राशि वाले लोगों को तनाव से राहत मिल सकती है और आर्थिक योजनाएं भी बनेंगी। साथ ही मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

इस महीने 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होगा। इनमें सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे। वहीं, बुध और शुक्र मौजूदा राशियों में रहकर चाल बदलेंगे। इन ग्रहों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जिससे मेष राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में नए ऑफर मिल सकते हैं। सिंह, तुला और मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। धनु राशि वाले लोगों को तनाव से राहत मिल सकती है और आर्थिक योजनाएं भी बनेंगी। साथ ही मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- इस माह अन्य क्षेत्रों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। आपका अपने कार्य में तथा खुद में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास काफी हद तक सफल रहेगा। नए-नए आइडिया दिमाग में आएंगे। और उन पर अमल करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगे और आपसी मधुरता बढ़ेगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ अप्रत्याशित खर्चे भी सामने आ सकते हैं। और उन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा।अगर भूमि संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो कागजी कार्यवाही पर बहुत ध्यान दें। इसमें कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी भी हो सकती हैं। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का खतरा ना उठाएं।विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से हटकर मौज मस्ती में रहेगा। उनका उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नवीनीकरण करने हेतु योजनाएं बनेंगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में तालमेल रखना जरूरी है। कमीशन और बीमा संबंधी कार्यों में उचित सफलता मिलेगी। रुकी हुई पेमेंट को हासिल करने के लिए प्रयास करें। आपके प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में दबदबा बना रहेगा। इस समय नए अवसर और ऑफर्स आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी तथा खुशनुमा यादें भी ताजा होगी। विपरीत लिंगी लोगों की वजह से मानहानि भी होने की स्थिति बन सकती हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। व्यक्तिगत तनाव की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। थकान और तनाव को दूर करने के लिए योगा मेडिटेशन पर भी कुछ समय जरूर लगाएं।

वृष - पॉजिटिव- निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का आपका प्रयास रहेगा। राजकीय मामलों संबंधी किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। तथा आप मानसिक रूप से बहुत ही स्वस्थ महसूस करेंगे। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा का भी योग बन रहा है। नई नई योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- रूपए-पैसे के मामलों को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कार्यों में सावधानी रखना जरूरी है। अपनी व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देने की वजह से परिवारजनों तथा रिश्तेदारों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है। कुछ समय बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए भी जरूर निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। लापरवाही की वजह से कोई लक्ष्य आंख से ओझल भी हो सकता है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस की योजना बन रही है, तो ये बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में भी समय बीतेगा। सरकारी सेवारत लोग किसी समस्या में फंस सकते हैं। अपने वाणी और गुस्से पर काबू रखें।
लव- युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और पॉजिटिव रहेंगे।जीवनसाथी का सहयोगात्मक पूर्ण रवैया आप को तनावमुक्त रखेगा। पारिवारिक संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने संयमित दिनचर्या और खान-पान की वजह से आप स्वस्थ रहेंगे।पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। तथा खुद को स्वस्थ ऊर्जावान महसूस करेंगे।

मिथुन - पॉजिटिव- यह माह बहुत ही सकारात्मक तरीके से व्यतीत होगा। आत्ममंथन करने का समय है।कोई नई तकनीक या हुनर हासिल कर सकते हैं। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं का हल ढूंढ लेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य की विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत ही खुशी महसूस करेंगे। जमीन जायदाद संबंधी मसले भी सुलझेंगे।
नेगेटिव- परंतु अपने उसूलों के सिद्धांतों पर ज्यादा अधिक रहना भी नुकसान दे सकता है। कुछ काम बनते बनते बीच में रुक भी सकते हैं, जिसकी मुख्य वजह आपकी ही लापरवाही होगी। खर्चों के प्रति कंजूसी ना करें। कुछ चीजों की खरीदारी में दरियादिली रखना उचित है। कोई भी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित सोच विचार अवश्य करें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में बिल्कुल लापरवाही न करें। उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद से आपकी समस्याओं का हल जल्दी मिल जाएगा। परंतु फिर भी प्रतिस्पर्धा का सामना तो करना ही पड़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने डिपार्टमेंट में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए समय निकालना सभी सदस्यों को खुशी प्रदान करेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध उपज सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रहेंगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन ध्यान भी अवश्य करें।

कर्क - पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला रुका हुआ है, इस माह आपको सफलता मिलने की वजह संभावना है।सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में गृहस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेंगी। आप अपने आत्मविश्वास और आत्मबल द्वारा कोई पारिवारिक महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। अपनी दिनचर्या में किए गए परिवर्तन आशातीत प्रगति देंगे।
नेगेटिव- सहनशीलता में कुछ कमी रह सकती है। जिसकी वजह से कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी।ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां आ सकती हैं। परंतु धैर्य और संयम रखें। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। इस समय कोई भी यात्रा करना उचित नहीं है। वाहन आदि के ऊपर बड़ा खर्चा हो सकता है।
व्यवसाय- इस महीने बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को विदेश संबंधी कोई सूचना मिल सकती हैं। ऑफिस में भी आप का दबदबा बना रहेगा।
लव- स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन जीवनसाथी स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। हालांकि आप घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अधिक काम के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा साथ ही गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तलें भुने भोजन के सेवन से परहेज रखें।

सिंह - पॉजिटिव- जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा और घर परिवार की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। अधिकतर समय अपने व्यक्तित्व को निखारने तथा सकारात्मक गतिविधियों में लगा रहेगा। आस पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी की क्रय विक्रय संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोग कोई उपलब्धि पा सकते हैं।
नेगेटिव- पड़ोसियों से किसी बात को लेकर गलतफहमियां हो सकती हैं। यह समय सावधान रहने का है।आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इस वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की भी स्थिति बन रही हैं। इसलिए बहुत अधिक सचेत रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की आवाजाही से परहेज रखें। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कामकाज ज्यादा होने से दबाव रहेगा। आप अपने कामों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही हैं, तो उस पर अमल करना उचित रहेगा। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव करना भी फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या मन मुताबिक ट्रांसफर संबंधी खुशखबरी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। परंतु किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने वैवाहिक जीवन पर ना होने दें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा शांति से अपने कार्यों को अंजाम दे।

कन्या - पॉजिटिव- मुश्किल काम आसान हो सकता है। अपनी इच्छा शक्ति से कामों को अंजाम दे पाएंगे। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो इस महीने पूरी हो सकती है। उससे फायदा भी होगा। शुरुआत में काम की अधिकता के कारण अधिक मेहनत रहेगी। हालांकि इसके उचित परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- अपने आसपास के वातावरण से सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी होगी, जिसकी वजह विचारों में प्रतिकूलता होना होगा।घर में किसी बात को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। सुख और शांति के लिए कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और कर्मचारियों का उचित सहयोग रहेगा। फिर भी व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रह सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाने का प्रयास करें। इस समय पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। काम का बोझ रहेगा।
लव- प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलते रहेंगे।पति पत्नी व्यस्तता के कारण एक दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। परंतु घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग घर का वातावरण सुखद और अनुशासित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।अगर थायराइड संबंधी समस्या है तो जांच अवश्य करवाएं। इलाज लेने में लापरवाही ना करें।

तुला - पॉजिटिव- इस माह की शुरुआत बहुत ही बेहतरीन रहेगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप होने से नई-नई जानकारियां मिलेंगी।आपके प्रयासों से कोई विशेष कार्य संपन्न होगा। तथा समाज में भी आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। परिवारिक सदस्यों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संभव है।
नेगेटिव- परंतु मास के उत्तरार्ध में ग्रह स्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। दूसरों के झगड़ों में दखलअंदाजी ना करें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। महिला वर्ग ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू पाना जरूरी है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में सफलता मिलेगी। पारदर्शिता रखें। बिजनेस में नए-नए तरीकों को अपनाना जरूरी है। इस समय आंतरिक व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगी। हालांकि आप विवेकपूर्ण तरीके से उनका समाधान भी निकाल लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह माह बहुत ही संतोषजनक व्यतीत होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही कुछ गलतफहमीओं का निराकरण होगा। घर परिवार में शांति और अनुशासन पूर्ण माहौल रहेगा। परंतु विवाहेतर प्रेम संबंधों की वजह से कुछ परेशानियां भी आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी परेशानी रहेगी साथ ही सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। योगा और व्यायाम इसका उचित इलाज है।

वृश्चिक - पॉजिटिव- आपका कर्म प्रधान होना स्वता ही आपके भाग्य को भी प्रबल करेगा। आसपास की गतिविधियों से ध्यान हटाकर कुछ समय आत्म केंद्रित होने का प्रयास करें। इससे आपको काफी शांति और सुकून मिलेगा। खास लोगों से भेंट मुलाकात करने तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी तथा आपके ऊपर कोई सामाजिक आयोजन संबंधी दायित्व भी आ सकता है।
नेगेटिव- परंतु व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आत्म केंद्रित होने की वजह से नजदीकी रिश्तेदारों के साथ दूरियां भी आ सकती हैं। अनावश्यक यात्राओं और खर्चों से परहेज रखें। रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ गलतियां होने की आशंका है। बच्चों की समस्याओं को दूर करने में आपका योगदान जरूरी है।
व्यवसाय- इस वक्त कामकाज संबंधी मामलों में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नए काम की शुरुआत संबंधी योजनाएं बनेंगी। स्टाफ तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। युवाओं को किसी वजह से करियर संबंधी योजना को स्थगित भी करना पड़ सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार की वजह से कुछ तनाव की स्थिति रह सकती हैं।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनते रहेंगे तथा दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में कुछ सुधार आएगा। परंतु अभी भी लापरवाही करना उचित नहीं है। यूरिन इन्फेक्शन अथवा कहीं सूजन जैसी परेशानी हो सकती है

धनु - पॉजिटिव- लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने संबंधी कुछ सकारात्मक योजनाएं बनेंगी। संपत्ति संबंधी कोई विवाद अगर चल रहा है तो घर के वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से हल हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए सप्ताह बहुत ही अनुकूल है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- परंतु अपने आसपास के वातावरण पर भी पूरी नजर रखें।कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। इसलिए दूसरों की गतिविधियों से लापरवाह ना रहे। आर्थिक पक्ष में बहुत अधिक सुदृढ़ नहीं रहेगा। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। कभी-कभी संतान का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है।
व्यवसाय- इस माह अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों में ही व्यतीत होगा।व्यवसायिक स्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। हालांकि प्रतिस्पर्धा का असर आपके काम पर पड़ेगा। परंतु आप अपनी सूझबूझ द्वारा उनका निवारण भी कर लेंगे। व्यवसायिक महिलाओं को विशेष रूप से कोई उपलब्धि हासिल होगी। तथा ऑफिस में भी आप का दबदबा बना रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। ध्यान रखें कि किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव भी आ सकता है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। परंतु ज्यादा पॉल्यूशन और सर्दी से अपना बचाव रखें। वरना जल्दी ही इंफेक्शन हो सकता है।

मकर - पॉजिटिव- इस माह आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिर्फ व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर आत्म अवलोकन करने का प्रयास करें।कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद समाप्त होगा। भाग्य का सितारा प्रबल है। अपने लक्ष्य को हासिल करने में जी तोड़ मेहनत करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और सामाजिक सक्रियता भी बढ़ेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला दिक्कतें भी उत्पन्न कर सकता है। बेहतर होगा कि किसी की सलाह अवश्य ले। कभी-कभी ज्यादा सोच विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। संतान कि किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से घर में तनाव रह सकता है। युवाओं को किसी वजह से कैरियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय बढ़ाने में नए कामों की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था रखें। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें। पेनल्टी देने की स्थिति बन सकती हैं। साझेदारी संबंधी गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी। इस समय भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। अवसरों का उचित सम्मान करें।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों के बीच ईगो जैसी स्थिति ना आने दे। दूसरे के साथ समय व्यतीत करना तथा उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में नज़दीकियां लाएगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम बनते रहेंगे।
स्वास्थ्य- किसी नकारात्मक बात को लेकर तनाव और नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती है। विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करें तथा मेडिटेशन भी जरूर करें।

कुंभ - पॉजिटिव- कोई रुका हुआ अथवा उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रयासरत रहें। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा तथा धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यस्तता रहेगी। इन सकारात्मक गतिविधियों में ध्यान देने से तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। कोर्ट केस संबंधी अगर कोई मामला चल रहा है, तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। घर के नवीनीकरण संबंधी कार्य भी होंगे।
नेगेटिव- परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाने के लिए कठोर निर्णय ना लें, बल्कि धैर्य और संयम से समस्याओं को सुलझाएं। इस समय विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। अन्यथा आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। निवेश संबंधी कार्यों को फिलहाल टालने में ही भलाई है। किसी रिश्तेदार अथवा मित्र से गलतफहमी को सुधारने में ध्यान दें।
व्यवसाय- समय कुछ मिले-जुले प्रभाव बना रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में सकारात्मक हलचल बनी रहेगी। इस माह धन संबंधी मामलों और योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। अगर कोई व्यवसायिक स्थान परिवर्तन की योजना बन रही हैं, तो अभी उसे टालना ही बेहतर है। राजकीय कार्य सफलता और सुगमता से संपन्न हो जाएंगे। और आपको कुछ फायदेमंद अनुबंध भी हासिल हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा।घर में सुख शांति और अनुशासन बनाए रखने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति के लिए कुछ मेहनत करनी पड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपकी समस्याएं बढ़ा सकती है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। घुटनों और टांगों में दर्द की समस्या परेशान करेगी।

मीन - पॉजिटिव- आपका अधिकतर समय पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यतीत होगा।आप उलझे हुए जिन कार्यों की वजह से परेशान हो रहे थे, वह कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ और तनावमुक्त महसूस करेंगे। भूमि संबंधी खरीददारी की कोई योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा।
नेगेटिव- बैंक अथवा फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखें।जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहना ही उचित है। भाई अथवा मित्र को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। परंतु अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। आर्थिक मामलों मैं हाथ तंग रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही उन पर काम भी होगा। व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। इस समय ग्रहों की स्थितियां आप के पक्ष में हैं। संपर्क सूत्रों और मीडिया से आपको मैं आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल होंगे। नौकरी पेशा लोगों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिलेगी। परंतु चापलूस प्रवृति के लोगों से दूर रहे।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुमधुर बनाकर रखेगा। तथा जीवन साथी के सहयोग से पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा पाएंगे। प्रेमी प्रेमिका का एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान अनुभव होगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखी तथा आराम भी जरूर ले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ