Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मौसम की जानकारी:इस बार समय पर आई सर्दी, 24 में 12 घंटे ठंड का हो रहा एहसास

महीने में तीसरी बार है, जब दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आया है। - Dainik Bhaskar

महीने में तीसरी बार है, जब दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आया है।
  • समय पर मानसून विदा होने का असर, दीपावली की रात 15 डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम तापमान

इस बार अक्टूबर में ही ठंडक महसूस होने लगी है। 24 में से 12 घंटे तक ठंड का असर दिख रहा है। रात 9 बजे से ठंडक महसूस हो रही है तो सुबह 9 बजे तक एहसास हो रहा है। दोपहर में तेज गर्मी के बाद शाम होते ही तापमान तेजी से गिर रहा हैै। इस बार दीपावली पर ठंड अच्छी खासी महसूस होगी। रात का तापमान 15 डिग्री तक जा सकता है। दो सालों में अक्टूबर में बारिश के दौर चल रहे थे। इस कारण ठंड नवंबर के मध्य से शुरू हुई।

इस बार 22 अक्टूबर की रात को ही तापमान 16.7 डिग्री तक चला गया था, जबकि पिछले साल 10 नवंबर तक इस स्तर पर पारा गया था। दरअसल, इस बार मानसून 6 अक्टूबर तक विदा हो गया था। नमी कम होने के साथ ही ठंड असर दिखाने लगी थी। इसी वजह से ठंड समय पर महसूस हो रही है। 18 अक्टूबर की रात से ही न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड हो रहा है। पिछली तीन रात से 17 डिग्री पर स्थिर बना है।

इस महीने में तीसरी बार दिन का तापमान 29 डिग्री पर आया

इस महीने में तीसरी बार है, जब दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आया है। इसके पहले 17 और 18 अक्टूबर को दिन का तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ