Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश में दूसरे डोज का आंकड़ा 1.50 करोड़ पार

इंदौर:मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मध्यप्रदेश महावैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत दूसरे डोज का आंकड़ा 1.50 करोड़ पार होने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों और स्थानीय प्रशासन ने भी काफी परिश्रम किया है।

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि इसी उत्साह के साथ हम कोविड 19  के प्रभाव को कम करने और तीसरी लहर को मध्य प्रदेश में आने से रोकने में अवश्य सफल होंगे। वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश देश के सभी प्रांतों से आगे है। यह मध्यप्रदेश के नागरिकों की राष्ट्र हित में भागीदारी का उदाहरण भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ