Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बढ़ रहे हैं रिटर्न और टैक्स:छह महीनों में बीते साल से 103 फीसदी ज्यादा मिला एडवांस टैक्स, इंदौर की कंपनियों का मुनाफा 1200 करोड़ रुपए बढ़ा

 

इस बार आयकर विभाग को 2400 करोड़ का कार्पोरेट टैक्स मिला। इंदौर रीजन में करदाताओं को रिफंड भी 500 करोड़ के करीब। - Dainik Bhaskar
इस बार आयकर विभाग को 2400 करोड़ का कार्पोरेट टैक्स मिला। इंदौर रीजन में करदाताओं को रिफंड भी 500 करोड़ के करीब।

कोरोनाकाल से उबरते हुए इंदौर की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। बीते साल की तुलना में इस बार इंदौर रीजन की कंपनियों का मुनाफा छह माह में ही 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गया है। इसका खुलासा आयकर विभाग से मिले आंकड़ों में हुआ है। साल 2020-21 में अप्रैल-सितंबर तक पहली छमाही में एडवांस टैक्स केवल 450 करोड़ जमा हुआ।

इसमें कंपनियों का हिस्सा करीब 330 करोड़ था। वहीं, 2021-22 में अप्रैल-सितंबर के दौरान 919 करोड़ का एडवांस टैक्स मिला है। इसमें कंपनियों का हिस्सा 650 करोड़ से ज्यादा है। कंपनियों पर लगने वाले औसत कार्पोरेट टैक्स की करीब 25% के हिसाब से गणना करें तो कंपनियों की आय जो बीते साल पहली छमाही में 1300 करोड़ हुई थी।

इसका औसतन 25% कार्पोरेट टैक्स करीब 330 करोड़ आयकर विभाग को मिला था। इसी गणना से यह आय इस बार बढ़कर 2400 करोड़ से ज्यादा हो गई है। सीए कीर्ति जोशी बताते हैं कि आयकर विभाग की कुल आय में औसतन 75% हिस्सा कंपनियों से मिलने वाले कार्पोरेट का होता है।

यही सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स देता है। इसका मतलब है कि कंपनियों का कारोबार और मुनाफा तेजी से बढ़ रहा है। अभी त्योहारी सीजन बाकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले छह माह में यह आंकड़ा पहली छह माही से भी अधिक होगा।

अस्पताल और डॉक्टरों ने जमा किया अधिक टैक्स

इस बार फार्मा कंपनियों के साथ ही अस्पतालों और डॉक्टरों ने भी एडवांस टैक्स दिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों का एडवांस टैक्स का हिस्सा जो बीते साल तक 20 करोड़ के करीब था, वह इस बार बढ़कर 50 करोड़ के पार हो गया है। फार्मा कंपनियों और अस्पतालों से भी इस बार 150 करोड़ के करीब एडवांस टैक्स मिला है, जो बीते साल 100 करोड़ भी नहीं हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ