Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियन का आयोजन:राज्य स्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से बड़नगर में, शहर के 41 खिलाड़ियों का चयन

 

23 से 25 सितम्बर तक बड़नगर में राज्य स्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियन का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सचिव कमल नंदवाना ने बताया इसके लिए 23 सितंबर को 41 खिलाड़ियों का दल कोच कमल सिंह देवड़ा के नेतृत्व में बड़नगर रवाना होगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयनित महिला खिलाड़ियों में कनिष्का शर्मा, चरनप्रीत कोर, पूजा राणा, टियारा राणा, खुशबू कालरा, प्राची गेहलोत, शिवानी राठौर, आयुषी शर्मा, सकीना दारू गढ़वाला और पुरुष वर्ग में देवेंद्र प्रजापति, दर्पण सचदेव, मोहित भाटी, अनुभव शुक्ला, नितेश ऊंटवाल, आयुष चौधरी, साहिल चौपारीयां, युवराज सिंह, प्रज्ज्वल शुक्ला, निलेश शिंदे, महक राठौर, बबलू जायसवाल, सावन लोट, प्रतीक शुक्ला, संजय बैस, अनीश यादव, मौलिक पटेल, विशाल पटेल, पोप सिंह, अजय राठौर, आमिर मोहम्मद, ऋषभ यादव, सौदान सिंह चौहान, हितेश जाट, तेजस उपाध्याय, संस्कार श्रीवास, अरविंद शुक्ला, मोहम्मद इमरान खान, राजेंद्र प्रजापति, राजेंद्र सिंह कुशवाह, संजय ऊंटवाल शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी के उत्साह वर्धन के लिए खेल स्वागत समारोह का आयोजन उज्जैन जिला पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन और स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर किया। मुख्य अतिथि राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश के चेयरमैन, मध्य प्रदेश पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संरक्षक प्रेमसिंह यादव, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र व्यास, पूर्व मिस्टर इंडिया प्रादेशिक अध्यक्ष बॉडी बिल्डिंग जितेंद्र सिंह कुशवाह थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ