Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सूखे को लेकर ताई और विजयवर्गीय चिंतित:अच्छी बारिश के लिए मिलकर किया रुद्राभिषेक, किसानों को मिले राहत

 

प्रदेश में बारिश नहीं होने से सबसे ज्यादा किसान और सरकार चिंतित हैं। मामले में अब जनप्रतिनिधियों को भी सूखे की शंका से चिंता होने लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को अहिल्या उत्सव समिति द्वारा और पर्याप्त वर्षा की कामना के लिए भगवान इंद्रेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। इसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भगवान से प्रदेश में अच्छी बारिश होने की कामना की।

वैसे, समिति द्वारा प्रति वर्ष अच्छी और पर्याप्त बारिश के लिए किया जाता है। खास बात यह कि इस दौरान भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। करीब ढाई घंटे तक 11 पंडितों ने विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। दोनों ने कहा, मान्यता है कि मंदिर में रुद्राभिषेक करने से अच्छी बारिश होती है। सूखे जैसी स्थिति नहीं बनती। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अहिल्या उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा सचिव सरयू वाघमारे, सुधीर देडगे, रामस्वरूप मूूंदड़ा, सुधीर दांडेकर, अनिल भोजे, विनीता धर्म ,प्रकाश पारवानी, नीलेश केदारे, ज्योति तोमर, माला ठाकुर, देवेन्द्र ईनाणी, सौरभ खण्डेलवाल, कृष्णा उपाध्याय, राजेश मिश्रा, शिव शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

किसानों की चिंता बढ़ी

इधर, इस बार मानसून के भटकने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तीन-चार दिन बारिश नहीं हुई, तो इतनी चिंता नहीं है, क्योंकि अभी नमी है। इसके चलते सोयाबीन व मक्का को नुकसान नहीं है लेकिन अगर एक हफ्ते तक बारिश नहीं हुई, तो फसलें खराब हो सकती हैं। किसानों को काफी नुकसान होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ