नवजीत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (PPCC) का अध्यक्ष बनाने पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसा है। विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को कोट करते हुए लिखा- उनका 'पप्पू' नाम देने वाले को पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई। यह वही सिद्धू हैं, जिन्होंने कहा था- 'कांग्रेस मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है।' हम क्या कहें ये किस्सा, उनका है ये वे ही जानें।
MP भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने भी कसा तंज
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर मध्य प्रदेश भाजपा सह सगंठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पप्पू और गप्पू की अब डबल इंजन की जोड़ी कांग्रेस मुक्त पंजाब का सपना साकार करेगी। ठोको ताली...। हितानंद शर्मा के इस ट्वीट को री-ट्वीट कर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने लिखा कि क्या बात है.... पप्पू और गप्पू के लिए ठोको ताली..।
सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं
साढ़े 4 साल पहले कांग्रेस में आए सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा होंगे। कांग्रेस हाईकमान की ओर से रविवार रात साढ़े 9 बजे के करीब इसकी घोषणा की गई है।
कैलाश विजयवर्गीय का ट्वीट
0 टिप्पणियाँ