Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर: पहली बार जबलपुर के लिए 28 अगस्त से रोजाना फ्लाइट, इंदौर से सुबह 7:45 बजे रवाना होगी, जबलपुर से 3.05 बजे उड़ेगी

 

अनलॉक के बाद इंदौर एयरपोर्ट से लगातार फ्लाइट की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अब इंदौर से जबलपुर के लिए भी पहली बार सीधी फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। इंडिगो की यह उड़ान 28 अगस्त से शुरू होगी। इंदौर से प्रतिदिन फ्लाइट सुबह 7:45 मिनट पर रवाना होगी। सुबह 9:20 पर जबलपुर पहुंचेगी। वहीं, जबलपुर से फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे पर उड़ान भरकर शाम 4:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर-जबलपुर के अलावा कोरोना के कारण बंद इंदौर-गोवा फ्लाइट भी अब फिर से उड़ान भरने जा रही है। 1 अगस्त से इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इंदौर से फ्लाइट सुबह 11.55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.10 बजे गोवा पहुंचेगी। गोवा से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी और शाम 4.45 बजे इंदौर आएगी।

जुलाई में 14 फ्लाइट चलना शुरू हुईं
17 से 21 जुलाई के बीच सात (आने-जाने में 14) फ्लाइट रायपुर, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई के लिए शुरू हुई हैं। ये सभी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की हैं। नई फ्लाइट शुरू होने के बाद फ्लाइट की संख्या 21 (आने-जाने में 42 से ज्यादा) हो गई हैं। इंदौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, किशनगढ़, बेलगाम के भी उड़ाने शुरू हो चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के कारण ये फ्लाइट बंद थीं। बता दें, कोरोना के पहले इंदौर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट के साथ 100 फ्लाइट यहां से उड़ती थीं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ