Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सभी शासकीय कार्यालय अब अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे

इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अब सभी शासकीय कार्यालय 31 अक्टूबर 2021 तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। ज्ञात रहे कि राज्य शासन के दिशा-निर्देश अनुसार कोरोना की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सभी शासकीय कार्यालय सप्ताह में पाँच दिन (सोमवार से शुक्रवार) संचालित किये जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि उक्त व्यवस्था 31 जुलाई 2021 तक प्रभावशील थीइसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर 2021 तक किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश जारी कर दिये हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ