इंदौर 22जून। सामाजिक संस्था परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी (प्रवेश) ने संकल्प लिया है कि जब तक हर व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लग जाती तब तक संस्था का जन जागरण अभियान चलता रहेगा। संस्था ने 21 जून को महा वैक्सीनेशन अभियन में सतत भागीदारी की ओर लोगों को वैक्सीन सेंटर तक पहुंचाया। संस्था के अध्यक्ष रूपाली जैन ने बताया 21 से 30 जून तक कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए महा अभियान चल रहा है। 21 जून को संस्था ने नगर निगम के जॉन क्रमांक 1, 4 और 16, वार्ड क्रमांक 6,2,15,18 में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया। जिसके तहत संस्था के 40 सदस्यों ने घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए समझाइश दी। सोशल डिस्टेंसिंग की जानकारी दी। महामारी से बचने की गाइडलाइन के बारे में बताया। जिससे लोग सहमत हुए और वे वैक्सीनेशन के लिए सहमत हुए। संस्था सदस्यों ने लोगों को वैक्सीन सेंटर तक लाने और ले जाने में मदद की। उनका रजिस्ट्रेशन करवाया। जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क भी वितरित किए। वहीं जो लोग सही ढंग से मुंह पर मास्क नहीं लगाते थे उन्हें मास्क लगाने का तरीका भी बताया गया।एक वैक्सीन सेंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत थी। संस्था प्रवेश के जिन सदस्यों को कंप्यूटर ऑपरेटिंग आती थी वे सहर्ष इस काम के लिए तैयार हो गए। वैक्सीनेशन के महाअभियान में संस्था को कलेक्टर मनीष सिंह, एसडीएम पराग जैन, नगर निगम उपायुक्त नरेंद्र शर्मा, अपर आयुक्त श्रंगार श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम का सहयोग रहा। रूपाली जैन ने बताया कि जब तक पूर्ण रूप से इंदौर शहर में वैक्सीनेशन नहीं हो जाता तब तक शहर के 85 के वार्डों में जागरूकता अभियान जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ