Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कलेक्टर सिंह के निर्देशन में शहर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है सैनिटाइजेशन कार्य

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल ने सुबह शहर के कई क्षेत्रों में किए जा रहे सैनिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया।  कलेक्टर सिंह और नगर निगम आयुक्त श्रीमती पाल बुधवार सुबह दवा बाजार क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मारोठिया क्षेत्र में किए जा रहे सैनिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि शहर के व्यवसायिक क्षेत्रों और तंग गलियों में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के साथ ही यह भी जरूरी है कि सरफेस में मौजूद वायरस के असर को समाप्त किया जाए। इसके लिए एमवाय हॉस्पिटल,एमटीएच हॉस्पिटल क्षेत्र सहित शहर के व्यवसाई क्षेत्रों एवं कन्जेस्टेड एरिया को सैनिटाइज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ