Header Ads Widget

Responsive Advertisement

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 26 जुलाई से 1 अगस्त तक

Saptahik Rashifal 26 July To 1 August:  इस सप्ताह सूर्य कर्क में. शुक्र वृष में,बुध राहु मिथुन में, केतु व गुरु धनु में तथा शनि मकर राशि में रहेंगे। मंगल मीन में है। चन्द्रमा 26 जुलाई को कन्या राशि में रहेंगे। सवा दो दिन में चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं।


इस सप्ताह तुला व कुंभ राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मीन राशि के लोग व्यवसाय को नई दिशा देंगे।आइये अब जानते हैं इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल। 


साप्ताहिक राशिफल 26 जुलाई से 1 अगस्त तक
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: रविवार तथा मंगलवार को आपके कार्यों  को विस्तार मिलेगा।आत्मबल में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जॉब परिवर्तन में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। रविवार को गेहूं का दान करें। मंगलवार के बाद धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।


2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  छात्र सफल रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए  लगातार प्रयासरत हैं।इस वीक जॉब सम्बन्धी कोई बड़ा निर्णय लेंगे।इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।अन्न का दान करें। हरा रंग शुभ है। 


3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस वीक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा।  यह सप्ताह आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करने वाला है।सप्ताह के प्रथम दो दिन से ही जॉब में सफलता प्रारम्भ हो जाएगी। सफेद रंग शुभ है। योग व ध्यान करते रहें। गाय को प्रतिदिन भोजन कराएं।


4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय में सफलता का है।  छात्रों के लिए बहुत ही शुभ समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। सिंह राशि का व्यक्ति जॉब के लिए आपकी मदद करेगा।सफेद व पीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे ।


5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:आशा ही जीवन है।यह सप्ताह आत्मबल को बढ़ाते हुए अपने स्वप्नों को विस्तार देने का है।जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे।  व्यवसाय भी पहले से बेहतर होगा।पीला रंग शुभ है।यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा।सूर्य उपासना करते रहें।रविवार व मंगलवार को गेहूं का दान करें।


6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:  इस सप्ताह  व्यवसाय सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी मेष व मीन राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। जॉब को लेकर प्रगति के मार्ग खुले रहेंगे।


7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: यह सप्ताह छात्रों के लिए सफलता प्राप्ति का है। राजनीति में सफलता मिलेगी।पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करना चाहिए। व्यवसाय में रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे।  धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।


8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय में कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। जॉब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में भी सफलता है।पीला व सफेद  रंग शुभ है।इस सप्ताह मंगल व गुरु आपका आत्मबल बढ़ाएगा। रविवार को अन्न का दान करें। प्रतिदिन अरण्यकाण्ड का पाठ करें।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब को लेकर बुधवार तक कोई शुभ समाचार मिलेगा। सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे।हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें तो बेहतर है। इस सप्ताह रूद्राभिषेक कराएं


10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जॉब में संघर्ष दिखा रहा है। मंगलवार तक जॉब के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। बुधवार के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। शनिवर को काले वस्त्र का दान करें।


 11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:  इस सप्ताह  व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बुधवार से शनिवार के मध्य आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आने से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन भोजन दें ।धन की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। 


12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में सफल रहेंगे।  मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल व शनिवर को तिल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रतिदिन श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ